Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 01:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल
Headlines

पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल

October 3, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ शहर के एक होटल में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पश्चिम बंगाल की मालदा पुलिस अचानक वहां आ धमकी। होटल में मालदा जिला परिषद के 26 नवनिर्वाचित सदस्य ठहरे हुए थे। बंगाल पुलिस उन्हें अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगी, जिसका सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया। देखते ही देखते होटल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और पुलिसकर्मियों व सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख स्थानीय पाकुड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और स्थिति को संभाला।

Advertisement

चुनाव से पहले अपहरण की सूचना पर पहुंची थी बंगाल पुलिस

पश्चिम बंगाल पुलिस का कहना था कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मालदा के कुछ नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को जबरन बंधक बनाकर पाकुड़ लाया गया है। इसी इनपुट के आधार पर मालदा पुलिस की टीम पाकुड़ के होटल पहुंची थी और स्थानीय पुलिस की मदद से सदस्यों को हिरासत में लेने का प्रयास किया। दूसरी तरफ, होटल में मौजूद सदस्यों ने पुलिस के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। सदस्यों का साफ कहना था कि वे किसी के दबाव या बंधक बनकर नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से घूमने के लिए यहां आए हैं।

6 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव, सदस्यों ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप

नवनिर्वाचित सदस्य सागरिका सरकार ने आरोप लगाया कि आगामी 6 अक्टूबर को मालदा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव से ठीक पहले सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस उनके ऊपर दबाव बना रही है ताकि उन्हें अपने पाले में किया जा सके। उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि आधी रात को हुई इस कार्रवाई के दौरान महिला सदस्यों के साथ बदसलूकी की गई। सदस्यों का कहना है कि वे किसी भी सूरत में पुलिस के दबाव में नहीं झुकेंगे और अपनी रणनीति के तहत ही मतदान के दिन शामिल होंगे।

मालदा जिला परिषद का गणित और मौके पर तनाव बरकरार

मालदा जिले में कुल 43 जिला परिषद सीटें हैं, जिनमें से हालिया नतीजों में टीएमसी को 34, कांग्रेस को 5 और भाजपा को 4 सीटें मिली थीं। पाकुड़ के होटल में ठहरे सदस्यों का दावा है कि उनके साथ कांग्रेस के 5 और टीएमसी के 19 सदस्यों समेत कुल 26 लोग मौजूद हैं, जो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के साथ एकजुट हैं। घटना के बाद पाकुड़ कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भी होटल पहुंचकर बंगाल पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। फिलहाल होटल के बाहर बंगाल पुलिस के जवान तैनात हैं और पाकुड़ पुलिस भी हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि इस पूरे विवाद पर बंगाल पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी चतरा में गिरफ्तार, करने वाला था बड़ा कांड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

Related Posts

Headlines

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026
Headlines

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026
राशिफल

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल

October 3, 2026

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026

सारण में 500 जवानों और 86 नावों के साथ NDRF-SDRF का महा-ऑपरेशन शुरू

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.