Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 12:38 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी चतरा में गिरफ्तार, करने वाला था बड़ा कांड
झारखंड

बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी चतरा में गिरफ्तार, करने वाला था बड़ा कांड

October 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कुख्यात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chatra : चतरा जिले की हंटरगंज थाना पुलिस ने बिहार के एक कुख्यात अपराधी को चोरी की गाड़ी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश रामभज्जू यादव बिहार के गया जिले के बाराचट्टी का रहने वाला है। वह बिहार के टॉप टेन अपराधियों में शामिल रहा है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था। पुलिस को उसके पास से चोरी की एक बोलेरो और दो मोबाइल फोन मिले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि वह अपने साथियों के साथ इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना धरी की धरी रह गई।

गोपालपुर के रास्ते आ रहा था, चेकिंग लगाकर घेरा

पुलिस के आला अधिकारियों को शुक्रवार को पक्की खबर मिली थी कि एक अपराधी बिहार के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर और मायापुर होते हुए चोरी की बोलेरो से जजलो बाजार की तरफ आ रहा है। इस सूचना के बाद हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बनाई गई। टीम ने बिना देर किए मीरपुर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो पहुंची, जिसका नंबर BR01PH-5435 था। जवानों ने गाड़ी को रुकवाकर चालक से कागजात मांगे, तो वह बगले झांकने लगा और गाड़ी का कोई भी वैध कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी समेत थाने ले आई।

Advertisement

हत्या, डकैती और लूट के 15 केस दर्ज, भेजा जा रहा जेल

थाने लाकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रामभज्जू यादव बताया। छानबीन में पता चला कि उसका पुराना और लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के अलग-अलग थानों में हत्या, डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 15 संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। वह आरा, पाकुड़, चौपारण, हंटरगंज, शेरघाटी, बाराचट्टी, आमस और तिलैया जैसे इलाकों में लंबे समय से वारदातों को अंजाम देता आ रहा था। हंटरगंज थाने में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में नया केस दर्ज कर लिया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर राजदेव पाण्डेय और हंटरगंज थाने के जवान शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : 126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकाम किया है इसलिए पीएम मोदी को बार-बार मौका देती है जनता : सीएम सम्राट
Next Article सारण में 500 जवानों और 86 नावों के साथ NDRF-SDRF का महा-ऑपरेशन शुरू

Related Posts

Headlines

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026
Headlines

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026
राशिफल

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026

सारण में 500 जवानों और 86 नावों के साथ NDRF-SDRF का महा-ऑपरेशन शुरू

October 2, 2026

बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी चतरा में गिरफ्तार, करने वाला था बड़ा कांड

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.