Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 06:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट
Headlines

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Rohtas : सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि साल 2030 के बाद बिहार के किसी भी युवा या नागरिक को मजबूरी में मजदूरी करने के लिए अपना घर और राज्य छोड़कर बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार आत्मनिर्भर और समृद्ध नहीं बनेगा, तब तक पूरे देश को विकसित बनाने का सपना साकार नहीं हो सकता। इसके लिए राज्य में उद्योग, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

सीएम मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यह कार्यक्रम वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई ‘सेवा यात्रा’ के सिलसिले में आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 20 दिनों तक सेवा भाव से यात्रा करने वाले यात्रियों का स्वागत किया और युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाने की अपील की।

Advertisement

2029 से पहले चालू होंगे 10 एयरपोर्ट, पटना-सासाराम फोरलेन का रास्ता साफ

राज्य के विकास मॉडल की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। दरभंगा और पूर्णिया में हवाई सेवा शुरू हो चुकी है और सरकार का लक्ष्य है कि साल 2029 से पहले बिहार में 10 एयरपोर्ट पूरी तरह चालू कर दिए जाएं। इसके साथ ही पटना से सासाराम के बीच नई फोरलेन सड़क के निर्माण का काम भी बहुत जल्द धरातल पर शुरू होने वाला है।

खेती और सिंचाई के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि कभी राज्य में सिंचित क्षेत्र महज 21 लाख हेक्टेयर के आसपास था, जो अब बढ़कर करीब 44 लाख हेक्टेयर पहुंच चुका है। उत्तर बिहार में बाढ़ और दक्षिण बिहार में सूखे की समस्या को देखते हुए जल प्रबंधन पर ठोस रणनीति के तहत काम हो रहा है। उन्होंने बिहार से बाहर काम कर रहे उद्यमियों और कारोबारियों से अपील की कि वे अपनी जन्मभूमि लौटें और यहां नए उद्योग-धंधे लगाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करें।

बहनों-बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, जीविका दीदियां बन रहीं ताकत

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। बहनों और बेटियों के साथ गड़बड़ी करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया कि राज्य की 87 फीसदी आबादी गांवों में बसती है और जीविका दीदियां आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित हो रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर घर नल का जल, शौचालय, उज्ज्वला गैस और गरीबों के पक्के मकानों ने आम परिवारों की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है।

कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई भी दी गई। इस अवसर पर उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मध्य प्रदेश के सांसद विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, स्थानीय विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान
Next Article जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

Related Posts

Headlines

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
Headlines

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026

जाममुक्त हुआ सासाराम, सीएम ने 122 करोड़ के नये बाईपास का किया लोकार्पण

October 6, 2026

2030 तक खत्म होगा पलायन का दर्द, मजबूरी में बाहर नहीं जाएंगे बिहारी : सीएम सम्राट

October 6, 2026

रात के सन्नाटे में काल बनी तेज रफ्तार कार, तीन दोस्तों की गई जान

October 6, 2026

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम, बोले- कोई भूखा नहीं सोएगा, किसी की छत नहीं छिनने देंगे’

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.