Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 09:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला
Headlines

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रतुल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट तक पैदल मार्च निकालने के ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कांग्रेस सांसद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक व्यवस्था से अपना भरोसा खो चुके हैं। वे चुनावी प्रक्रिया के जरिए जनता का दिल जीतने के बजाय अब सड़कों पर अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस की कार्यशैली की तुलना सीधे नक्सलियों की सोच से कर दी।

गांधी के सिद्धांतों को छोड़कर नक्सली ढर्रे पर चल रही पार्टी

प्रतुल शाह देव ने कहा कि कभी महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलने का दावा करने वाली कांग्रेस आज नक्सलियों की विचारधारा से पूरी तरह प्रभावित नजर आ रही है। कांग्रेस ने अब अपना मुखौटा उतार फेंका है। जिस तरह नक्सली संगठन हिंसा और अव्यवस्था फैलाकर अपनी सत्ता कायम करने की कोशिश करते हैं, ठीक वैसा ही रवैया आज राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अपना रही है। कांग्रेस को जनता के फैसले पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए वह हर संस्था को चुनौती देने पर आमादा है।

सुप्रीम कोर्ट को सियासी अखाड़ा न बनाएं राहुल गांधी

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च करना कोई सामान्य राजनीतिक विरोध नहीं है, बल्कि देश की सबसे बड़ी अदालत पर सीधा दबाव बनाने का पैंतरा है। जब मामला पहले से ही अदालत के विचाराधीन है, तो सड़कों पर धरना प्रदर्शन करके न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश क्यों की जा रही है? उन्होंने कहा कि किसी भी संवैधानिक संस्था के फैसले से असहमति हो सकती है, लेकिन फैसले को प्रभावित करने के लिए कोर्ट तक मार्च निकालना पूरी तरह गलत है। राहुल गांधी को यह समझना होगा कि सुप्रीम कोर्ट देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है, कोई राजनीतिक अखाड़ा नहीं।

हार पचा नहीं पाते, इसलिए संस्थाओं पर उठाते हैं सवाल

प्रतुल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की राजनीति केवल टकराव और संस्थाओं की साख गिराने पर टिकी है। जब चुनाव के नतीजे उनके मनमुताबिक नहीं आते, तो वे चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने लगते हैं और अब वे न्यायपालिका को भी अपने राजनीतिक विरोध में घसीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता का रास्ता जनता के वोटों से तय होता है, न कि सड़कों पर बवाल काटकर या संवैधानिक संस्थाओं को धमकाकर। कांग्रेस को यह गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि शोर-शराबा करके जनादेश को बदला जा सकता है। राहुल गांधी को देश के सामने साफ करना चाहिए कि वे न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें : लातेहार का मुकेश चतरा में करने वाला था बड़ा कांड, कट्टा और 60 गोलियां के साथ धराया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें
Next Article बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

Related Posts

बिहार

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026

CM सम्राट ने बाढ़ पीड़ितों के लिए खोला खजाना, 1.60 लाख खाते में भेजे 112.14 करोड़

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.