Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रामगढ़ में आतंक मचाने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
झारखंड

रामगढ़ में आतंक मचाने वाले बाइकर्स गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

September 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रामगढ़। जिले में आतंक का पर्याय बन चुके बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। एसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में बनाई गई विशेष टीम ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार राज्य के कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा गांव निवासी सोनू कुमार यादव, अमन कुमार और सागर कुमार शामिल हैं। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि विगत कुछ महीनों से कोढ़ा गांव का यह गैंग रामगढ़ जिले में छिनतई, चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि टीम के सदस्य बरही थाना अंतर्गत जीटी रोड पर जयप्रकाश सिंह नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रहे हैं। पुलिस ने जब वहां छापेमारी की, तो छिनतई किया हुआ 82 हजार रुपया नगद, बाइक की तीन मास्टर चाबी, 5 मोबाइल, छिनतई की घटना में प्रयुक्त हुआ बाइक बीआर 10 एई 9616 के अलावा अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

2 सितंबर को शिक्षिका से गैंग ने लूटा था एक लाख
एसपी ने बताया कि बाइकर्स गैंग के इन सदस्यों ने 2 सितंबर को ही रामगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकाल कर घर जा रही एक महिला शिक्षिका से एक लाख लूटे थे। वह महिला बैंक से पैसे लेकर ऑटो पर सवार होकर अपने घर नईसराय जा रही थी। इसी बीच रास्ते में ही पल्सर बाइक पर सवार अमन और सागर ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। उससे छीने गए रुपए ही गैंग के पास से बरामद हुए हैं।

रामगढ़ और गोला थाना क्षेत्र में 4 घटनाओं को इस गैंग ने दिया था अंजाम
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बाइकर्स गैंग के इन तीन सदस्यों ने पिछले 2 महीने में सभी छिनतई और लूट कार्यों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ और गोला थाना क्षेत्र में चार घटनाओं को इन लोगों ने अंजाम दिया था। रामगढ़ थाने में इसी वर्ष दर्ज हुए कांड 219/20, 232/20, 295 /20 और 295/20 में ये लोग शामिल थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशव देखते ही चीख़ पड़ें परिजन
Next Article 1 रुपए महीने में मिलेगा 2 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.