Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 10:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्ची की पटककर हत्या मामले में सीआरपीएफ व मनिका पुलिस पर एफआइआर दर्ज
झारखंड

बच्ची की पटककर हत्या मामले में सीआरपीएफ व मनिका पुलिस पर एफआइआर दर्ज

August 25, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

मेदिनीनगर। जिले के बकोरिया में तीन वर्षीय बच्ची विनीता कुमारी की पटककर हत्या मामले में सीआरपीएफ और मनिका पुलिस पर बच्ची की मां बबीता देवी ने रविवार को एफआइआर दर्ज कराया है। घटना शुक्रवार रात की है। वारदात के दो दिनों बाद भी पुलिस यह साफ नहीं कर पायी है कि बच्ची की मौत किस वजह से हुई।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

सतबरवा के थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि विनोद सिंह की पत्नी बबीता देवी के आवेदन के आधार पर सर्च ऑपरेशन में शामिल मनिका पुलिस और सीआरपीएफ जवान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृत बच्ची का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आखिर किन परिस्थितियों में बिना सतबरवा थाना को सूचना दिये बाहरी पुलिस गांव में घुसी।

उन्होंने कहा कि मृतका के पिता विनोद सिंह पर कोई आपराधिक मामला सतबरवा थाना में दर्ज नहीं है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड के द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरे जख्म और चोट के निशान हैं।

पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल टीम ने पाया कि तीन साल की बच्ची के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। बच्ची के सिर के आगे और पिछले हिस्से में गंभीर चोट थी, जबकि शरीर के पिछले हिस्से में काफी चोट है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में संपर्क करने पर डीआइजी विपुल शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच तेज की गयी है। पलामू के एसपी अजय लिंडा और डीएसपी शंभू सिंह घटनास्थल पर रविवार को भी जांच के लिए गये थे। दोनों वहां कैंप कर रहे हैं। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

डीआइजी ने कहा कि बच्ची की मां बबीता देवी ने घर में घुसने का जो लोकेशन बताया है। उसमें काफी संदेह है। मनिका पुलिस बताकर सीआरपीएफ जवानों की ओर से दरवाजा खोलवाने का प्रयास करना और फिर दरवाजा नहीं खोले जाने पर वेंटिलेटर से घर में घुस जाना और फिर बच्ची को पटक कर हत्या कर देने का मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। डीआईजी ने बताया कि डीएसपी शंभू सिंह ने उन्हें बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया। वहां देखा गया कि वेंटिलेटर का साइज काफी छोटा है। एक फीट बाइ डेढ़ फीट के खिड़कीनुमा वेंटिलेटर से किसी सीआरपीएफ जवान का घर के अंदर जाना संभव नहीं है। ऊपर से यह बताना कि जवान के पास बंदूक थीं, उसके पास फाइलें थीं, हास्यास्पद लगता है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचिकित्सा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Next Article पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, लूट की राशि बरामद

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.