Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, लूट की राशि बरामद
झारखंड

पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, लूट की राशि बरामद

August 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत एस्सार ग्रुप का बाघीटांड लोकाई स्थित पेट्रोल पंप में तीन दिनों पहले लूट मामले में कोडरमा पुलिस को भारी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट की राशि में 16 हजार भी बरामद किया है।
गौरतलब है कि एस्सार ग्रुप के ओम पेट्रोल पंप में दो बाइक सवार 22 अगस्त की रात को हथियार के बल पर एक लाख 30 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। एसपी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया जिसका नेतृत्व एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद कर रहे थे। टीम ने पहले घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिए सबूत तलाशा फिर सबूतों को इकट्ठा कर अपराधियों को धर दबोचा। उक्त जानकारी रविवार शाम कोडरमा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एम तमिल वाणन ने दी।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज ओर सबूतों के आधार पर पहले अंबाकोला कोडरमा निवासी नौशाद अंसारी को पकड़ा गया। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया तथा इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की शिनाख्त की, जिसके आधार पर मोहम्मद नौशाद व शाहिद अंसारी को पकड़ा गया। इनके पास से लूट में प्रयुक्त पिस्तौल, गोली ओर 16 हज़ार 600 रुपया बरामद किया गया।
एसपी ने बताया कि 22 अगस्त की रात लोकाई एस्सार पेट्रोल पंप में लूटपाट हुई थी। इस मामले को लेकर विजय वर्णवाल ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया था। एसपी ने बताया कि आईटीआई कॉलेज के पास जंगल में जाकर आपस में लूटे हुए पैसे को बंटवारा किया था। इस बाबत पुलिस और पैंथर का एक टीम बनाया गया था जो अपराधियों को पकड़ सके। पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों के पास 315 बोरा का देसी पिस्तौल, जिंदा गोली, एक गुलाबी रंग का गमछा तथा 16788 रुपया बरामद कर लिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबच्ची की पटककर हत्या मामले में सीआरपीएफ व मनिका पुलिस पर एफआइआर दर्ज
Next Article सात किलोमीटर तक खाट से कंधे पर ले गए मरीज, नहीं आया 108 एम्बुलेंस

Related Posts

Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Headlines

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026
Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.