WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गोड्डा। मेहरमा प्रखंड के कुमरडोय गांव में तीन बच्चियों की एक साथ तालाब में डूबने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। बताया जाता है कि आशा कुमारी (13), नंदनी कुमारी (13) और नीमा खलको (9) शुक्रवार को तालाब में स्नान करने गई थी। गांव के कुल पांच बच्चे तालाब में स्नान करने गए थे, जिसमें दो किशोर भी शामिल थे। तीन बच्चियां तालाब में स्नान करने लगी जबकि दोनों किशोर बाहर ही खड़े थे। इसी क्रम में तीनों लड़कियां वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बाहर खड़े दोनों बच्चों ने उन्हें डूबते देखते हुए स्थानीय लोगों को बुलाया। चीख पुकार पर परिजन व ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े आए। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्थानीय पुलिस मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

