Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिक्षा मंत्री की स्थिति में कोई सुधार नहीं, लंग्स ट्रांसप्लांट की सलाह
रांची

शिक्षा मंत्री की स्थिति में कोई सुधार नहीं, लंग्स ट्रांसप्लांट की सलाह

October 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा है। लगभग 20 दिनों से वह मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं और एनआईबी पर उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता देख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों की सलाह पर दिल्ली से डॉक्टरों की टीम बुलाकर जांच कराने की बात कही थी। इसके बाद शनिवार को मेदांता के दो चिकित्सक डॉक्टर जतिन मेहता और डॉक्टर जयसवाल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सकों ने शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने की सलाह भी दी। शिक्षा मंत्री के इलाज कर रहे डॉक्टर विजय मिश्रा, डॉक्टर उमेश प्रसाद, डॉक्टर प्रदीप भट्टाचार्य और डॉक्टर बृजेश से जानकारी लेने के बाद मेदांता ग्रुप के चिकित्सकों ने सलाह देते हुए कहा कि फिलहाल एनआईबी से हटाकर शिक्षा मंत्री को वेंटिलेटर पर रखा जाए और उसके बाद अगर उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है तो फिर उन्हें लंग्स ट्रांसप्लांट करने के लिए हैदराबाद नहीं तो चेन्नई जैसे अस्पताल में भेजा जाए। तभी उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि वेंटिलेटर पर रखने के लिए उनके परिजन मना कर रहे हैं। इसी को लेकर फिलहाल उन्हें एनआईबी पर रखा गया है। जब तक उनके परिजन अनुमति नहीं देते तब तक वेंटिलेटर पर नहीं रखा जा सकता। इधर , शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए हेमंत सोरेन ने मंत्री के इलाज कर रहे डॉक्टरों और मंत्री के भाई बासुदेव महतो और पुत्र अखिलेश महतो के साथ बैठक कर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटिकट कटने पर फूट-फूट के रोने लगा ये नेता, बताया अपना दर्द
Next Article रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर का पंखा तार से टकराया

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.