Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 08:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ममता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता मिश्रा ने थामा तृणमूल का दामन
देश

ममता के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता मिश्रा ने थामा तृणमूल का दामन

September 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

कोलकाता। कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश मिश्रा ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। लोकसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

तृणमूल भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बनर्जी के साथ पार्टी महासचिव और राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में प्रो. मिश्रा ने कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद जुलाई में प्रो. मिश्रा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा समेत अन्य नेताओं को भी हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की थी। उसी समय राहुल गांधी ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के बीच गठबंधन बनाने के लिए प्रो. मिश्रा ने जी-जान से कोशिश की थी हालांकि वह सफल नहीं हो पाए थे।

प्रो. मिश्रा सिटीजन फोरम के भी सदस्य हैं। यह फोरम मूल रूप से वामपंथी बुद्धिजीवियों का संगठन है। इससे राज्य के बुद्धिजीवी वर्ग में भी तृणमूल कांग्रेस की पैठ सुनिश्चित होगी। इसके अलावा मिश्रा प्रखर बांग्लाभाषी होने के साथ-साथ उम्दा हिंदीभाषी भी हैं। मिश्रा कांग्रेस में शुरुआत से ही रहे हैं और ममता ने भी कांग्रेस से निकलकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत ने लंदन उच्चायोग में पाक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ पर जताई चिंता
Next Article सोनिया ने कुमारी सैलजा को दिया गांधी परिवार की सेवा का तोहफा

Related Posts

देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाहुबली विधायक अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित, एक और पर भी गिरी गाज

October 24, 2026

संथाल समाज के दो बड़े महासम्मेलनों में शामिल होंगे सीएम हेमंत, मिला न्योता

October 24, 2026

सत्यनिष्ठा से समृद्धि की राह पर CCL, अनूठे प्रयोग से जगायेगा सतर्कता की अलख

October 24, 2026

छठ को लेकर एक्शन में रांची प्रशासन, डीसी ने अफसरों के साथ खंगाले शहर के घाट

October 24, 2026

रांची की सड़कों पर उतरे ‘यमराज’, बोले- सस्ती नहीं जिंदगी…

October 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.