WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
महाराष्ट्र: भिवंडी के एक किसान जनार्दन भोईर आजकल अपने इलाके में खूब चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया है. एक किसान के पास हेलीकॉप्टर, सुनकर यकीन होना मुश्किल है. लेकिन ये सच है. दरअसल, जनार्दन को अपने दूध व्यवसाय के सिलसिले में कई बार देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया, अब वो हेलीकॉप्टर में बैठकर इन दौरों को पूरा करेंगे.
खेतीबाड़ी और दूध का कारोबार करने वाले किसान जनार्दन भोईर आजकल इस हेलीकॉप्टर का ट्रायल भी ले रहे हैं. किसानी करने के साथ-साथ जनार्दन का रियल एस्टेट का भी बिजनेस है. अपने काम के सिलसिले में उन्हे कई बार देश के अलग अलग हिस्सों में जाना पड़ता है.

