WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बड़कागांव। कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपने चपेट में ले लिया है। देश में चारों तरफ महामारी फैली हुई है। कहीं लोग ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं तो कहीं लोग अस्पताल में बेड के लिए परेशान हैं। ऐसे विषम परिस्थिति में प्रखंड के हरली पंचायत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को शांत करने के लिए हरली पूजा समिति अध्यक्ष त्रिवेणी महतो के निर्देश पर शिव मंदिर प्रांगण में 1008 बार दुर्गा मंत्र का जाप किया गया। साथ ही शाम में हवन के साथ हरली पंचायत के 987 घरों में कपूर का दिया जलाया गया। मौके पर हरली समाज के सचिव उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश्वर महतो, पुजारी खेला महतो सहित ग्रामीण शामिल थे।

