WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को कई लोगों को ट्विटर पर अनफॉलो किया है, जिसमें उनकी पार्टी के नेता, कुछ करीबी और कई पत्रकार भी शामिल हैं.
राहुल गांधी के इस एक्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा भी जोरो पर है.
अब चर्चा का बाजार जब गर्म हुआ तब कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की ओर से जानकारी दी गई कि ये एक एक्सरसाइज़ है, जिसमें राहुल गांधी का अकाउंट रिफ्रेश किया जा रहा है. जल्द ही कुछ लोगों की लिस्ट तैयार होगी, जिन्हें राहुल गांधी ट्विटर पर फॉलो करेंगे इनमें कुछ लोग वो भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें अभी अनफॉलो किया है.
तमाम अटकलों के बीच राहुल गांधी ने अब जब अपने ट्विटर अकाउंट को रिफ्रेश करने का काम शुरू किया है तो हर किसी की नज़र उनकी ट्विटर 2.0 की रणनीति पर टिकी हैं.

