WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा। झारखंड के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका निवासी दिलीप यादव की पत्नी चिंता देवी के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। बताया गया कि सुबह 7:00 बजे घर के कुछ दूरी पर बने सरकारी चापाकल से वह पानी लेने के लिए गई थी। उसी बीच पीछे से गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़िता के उन आरोपियों के खिलाफ उसकी साड़ी खींचने, पेट में लात से मारने और जान से मारने का आरोप लगाया है। वही पीड़िता की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी सास और पति दिलीप यादव दौड़ कर आए लेकिन आरोपियों के उनके साथ भी मारपीट की।
गर्भवती महिला चिंता देवी के साथ मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया गया। बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद चिंता देवी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।


