Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 11:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दीपिका पादुकोण धोनी और युवराज सिंह को करती थी डेट, ब्रेकअप पर युवराज ने कही थी ये बात
Headlines

दीपिका पादुकोण धोनी और युवराज सिंह को करती थी डेट, ब्रेकअप पर युवराज ने कही थी ये बात

June 5, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के क्रिकेटर्स संग अफेयर की कई कहानियां लंबे समय से सुनने को मिल रही हैं. स्पोर्ट्स और बॉलीवुड के तार कई तरीकों से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते किसी ना किसी खिलाड़ी का दिल बॉलीवुड की हसीना पर आ ही जाता है.

ऐसा ही एक समय था जब युवराज सिंह का दिल दीपिका पादुकोण के लिए धड़कता था. युवराज सिंह अब हेजल कीच के साथ अपने शादीशुदा जीवन में खुशी से रह रहे हैं. तो वहीं दीपिका पादुकोण भी रणवीर सिंह संग शादी कर चुकी हैं.

हालांकि एक समय ऐसा था जब युवराज और दीपिका पादुकोण के चर्चे हर तरफ थे. रिपोर्ट्स की मानें तो युवराज सिंह से पहले दीपिका पादुकोण ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डेट किया था. भले ही यह रिश्ता कम समय चला लेकिन दोनों के अफेयर के चर्चे काफी हुए थे. कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण के कहने पर ही माही ने अपने लंबे बालों को काट दिया था.

खबरों के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी उस समय दीपिका पादुकोण के प्यार में पागल थे. दीपिका ने भी खुद को माही का फैन बताया था.

लेकिन दोनों का रिश्ता खत्म होने के बाद दीपिका पादुकोण का नाम युवराज सिंह के साथ जोड़ा जाने लगा था. ऐसे में धोनी ने दीपिका से दूरी बना ली थी और अपनी दोस्ती के लिए प्यार कुर्बान कर दिया था.

युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण की मुलाकात टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी. उस समय भारत ने मैच जीता था. दीपिका और युवी कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले और दोनों की दोस्ती हो गई. दोनों को साथ में कई इवेंट्स में जाते देखा जाता था. इतना ही नहीं दोनों सीक्रेट डेट्स पर भी जाते थे. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला.

दीपिका पादुकोण संग अपनी रिलेशनशिप के बारे में युवराज सिंह ने इंटरव्यू में बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं तभी साउथ अफ्रीका से वापस आया था और हमारी मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी. हम एक दूसरे को पसंद करते थे और एक दूसरे के बारे में और जानना चाहते थे. हमने एक दूसरे के साथ इतना समय नहीं बिताया कि पता चल सके कि हम लम्बे समय तक साथ निभा पाएंगे या नहीं. समय के साथ वह आगे बढ़ गईं और मैं भी.’

दीपिका के मूव ऑन करने को लेकर युवराज ने कहा था, ‘वह मेरे साथ थीं और अब वह किसी और के साथ हैं. मुझे लगता है कि यह उनकी निजी चॉइस है. अगर एक इंसान एक रिश्ते से बाहर निकलना चाहता है तो दूसरा ज्यादा कुछ नहीं कर सकता. मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं बस सच बता रहा हूं.’

रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘युवराज मेरे काम में बहुत टांग अड़ाते थे और उसी की वजह से हमारा रिश्ता खराब हुआ था.’ मालूम हो कि युवराज के बाद दीपिका ने रणबीर कपूर को डेट किया था. हालांकि बाद में यह रिश्ता भी खत्म हो गया था.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीसीएल अस्पताल ढोरी को विधायक अनुप सिंह ने दिया डायलिसिस मशीन, क्षेत्र की जनता को नि:शुल्क मिलेगी डायलिसिस सुविधा
Next Article पानी लेने गई गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात

Related Posts

Headlines

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.