WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गिरिडीह। पीरटाड़ थाना क्षेत्र में डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग में गुरुवार को अवैध शराब लदे एक वाहन को पुलिस ने पकड़ा। पिकअप वैन में शराब माफिया सब्ज़ी की आड़ में भारी मात्रा में नकली शराब बिहार सप्लाई करने की फिराक में थे। पीरटांड़ पुलिस छापेमारी कर पिकअप वैन में लदी नकली शराब ज़ब्त कर ली।
गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरी गिरिडीह मुख्य मार्ग होते हुए एक वाहन में नकली शराब बिहार भेजा जा रहा है। एसपी की सूचना पर पीरटांड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोलेरो पिकअप वैन को पकड़ लिया। जांच के दौरान वैन में लदी सब्ज़ी के नीचे से पुलिस ने 80 पेटी नकली शराब बरामद किया। पुलिस ने वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
