Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 12:35 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बालीवुड में हिट है भगत सिंह पर बनी फिल्म
देश

बालीवुड में हिट है भगत सिंह पर बनी फिल्म

September 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

आजादी की लड़ाई लड़ते- लड़ते अपने प्राणों का बलिदान देने वाले भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। देश के लिए भगत सिंह के बलिदान को बॉलीवुड ने भी हमेशा अलग अंदाज में याद किया है। उनकी देशभक्ति की भावना को बॉलीवुड फिल्मों के जरिए हमेशा सलाम किया गया हैं। हिंदी सिनेमाजगत में भगत सिंह पर आधारित कई सारी फिल्में बनी है जिसमें उनका किरदार अलग-अलग कलाकारों ने निभाया। तो चलिए आज हम आपको शहीद सिंह पर बनी बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्हें देखकर देशभक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगता है।

जयराज
हिंदी सिनेमा में शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष पर बनी ‘शहीद आजम भगत सिंह’ पहली फिल्म थी। इस फिल्म को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था। इसके अलावा फिल्म में स्मृति बिस्वास, अशिता मजूमदार लीड रोल में थे।

शम्मी कपूर 
इसके बाद साल 1963 में शहीद भगत सिंह के रोल में मस्तमौला एक्टर शम्मी कपूर को देखा गया। इस फिल्म का नाम ‘शहीद भगत सिंह’ था। फिल्म में एक्टर प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव मुख्य किरदारों में थे। फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

मनोज कुमार
पूरे देश में ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार ने भी देशभक्ति फिल्म के लिए कभी पैर पीछे नहीं खींचा। साल 1965 में मनोज कुमार ने फिल्म ‘शहीद’ में क्रांतिकारी भगत का किरदार निभाया। इसके बाद मनोज कुमार ने ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ और, ‘क्रांति’ जैसी देशभक्ति फिल्मों से भारत कुमार की उपाधि हासिल की।

सोनू सूद 
फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह की कहानी को बड़े परदे पर देखा गया। दरअसल, साल 2002 में एक्टर सोनू सूद ने फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया।

अजय देवगन
वहीं, साल 2002 में भगत सिंह के आजादी के संघर्ष पर तीन फिल्में बनी थी। बात करेंगे साल 2002 में ही आई फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ की। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। फिल्म ने 2 नेशनल अवॉर्ड जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हासिल किया। फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार बखूबी निभाया था। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था।

बॉबी देओल
इसके बाद साल 2002 में ही देओल भाईयों (सनी और बॉबी) ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम ’23 मार्च 1931: शहीद’ था। फिल्म में बॉबी ने भगत सिंह और सनी ने आजाद चंद्रशेखर का किरदार निभाया था।

आमिर खान
2002 के बाद 2006 में एक बार फिर शहीद भगत सिंह के आजादी के लिए किए गए संघर्ष को बड़े परदे पर उतारा गया। साल 2006 में आमिर खान फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में चंद्रशेखर आजाद के किरदार में नजर आए। जबकि भगत सिंह का किरदार सिद्धार्थ नारायण ने किया था। इस फिल्म में आमिर खान और सिद्धार्थ नारायण के अलावा सोहा अली खान, कुणाल कपूर, सरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म युवाओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। फिल्म में सिद्धार्थ नारायण ने भगत सिंह किरदार निभाया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजानिए अमर शहीद भगत सिंह के जीवन की क्या थी अनजानी बातें
Next Article भगत सिंह जब जेल में थे

Related Posts

Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.