WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देवघर। मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रविवार को एक विवाहिता ने विषपान कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार पहाड़पुर निवासी दुखी राय की पत्नी हेमंती देवी (18) विगत गुरुवार को पारिवारिक कलह के कारण विषपान कर लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मधुपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसके बेहतर इलाज के लिए डायल 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के क्रम में रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना वैद्यनाथ धाम ओपी प्रभारी को भेज दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।
