Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 10:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या के फैसले से सभी संतुष्ट होंगे : श्रीश्री रविशंकर
देश

अयोध्या के फैसले से सभी संतुष्ट होंगे : श्रीश्री रविशंकर

November 4, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रतलाम। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं सुविख्यात संत श्रीश्री रविशंकर का मानना है कि अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से सभी संतुष्ट होंगे।
श्रीश्री यहां राजमहल में महाराजा विक्रम सिंह के राजपरिवार में एक धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत करने आए थे। कुछ मीडियाकर्मियों ने हेलीपैड पर पहुंचकर उनसे चर्चा की तो उन्होंने कहा कि अयोध्या के फैसले से सभी संतुष्ट होंगे। मेरा ऐसा मानना है कि सभी कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे। देश में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखेंगे। मेरी सब से अपील है कि भाईचारा बनाए रखें।”
इसके पूर्व इंदौर से हेलीकॉप्टर से श्री श्री सैलाना आए। सैलाना के एकलव्य हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रशासन ने हेलीपैड बनवाया था। लगभग ढाई किलोमीटर दूरी पर स्थित राजमहल में वे कार से आए । जिले के सैलाना में दूर-दूर से आए बड़ी तादाद में अनुयायियों ने स्वागत अभिनंदन किया। श्री श्री ने अनुष्ठान के पश्चात बड़ी तादाद में उपस्थित अपने अनुयायियों से अनौपचारिक संवाद भी किया एवं प्रेम से रहने की सीख दी।
अलसुबह से ही सैलाना में उनके अनुयायियों का आना शुरू हो गया था। नगर में हलचल के बीच व्यवस्था की पूरी पूरी कमान आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं के हाथ में थी। श्री श्री के दर्शन के लिए उतावले हो रहे लोगों में सुबह दस बजकर पचास मिनट पर उस समय जमकर खुशियां छा गई जब श्री श्री ने अनुष्ठान स्थल पर राजमहल में प्रवेश किया यहां। उनकी अगवानी महाराजा विक्रम सिंह ,विधायक हर्ष विजय गेहलोत सहित कई प्रमुख जनों ने की।
अनुयायी श्रीश्री के दर्शन से भावविभोर हो गए। श्रीश्री ने धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात मंच से कोई उद्बोधन नहीं दिया। बल्कि माइक हाथ में लेकर अनुयायियों से 3 से 4 मिनट सीधा संवाद किया। श्रीश्री ने सबसे कहा कि जीवन में हमेशा अच्छा करो, अच्छा रहो, समाज और देश के लिए काम करो, ईश्वर सबके मन में है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शाकाहार से बड़ा कोई व्यंजन नही है। श्रीश्री ने पुष्पमाला पहना रहे उनके अनुयायियों से संवाद के दौरान यह भी कहा कि मुझे फूल माला कि नहीं तुम सब की मुस्कुराहट चाहिए, हमेशा मुस्कुराते रहो ।
राजमहल में श्री श्री से चर्चा करने गए मीडिया वालो को व्यवस्था संभाल रहे अनुयायियों ने रोक दिया व उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। राजमहल में मीडिया से उनकी चर्चा नहीं हो पाई। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शाकाहार से बड़ा कोई व्यंजन नही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से की मुलाकात
Next Article शर्मसार हुई ममता, निर्दयी मां ने मासूम बेटे काे मौत के घाट उतारा

Related Posts

Headlines

CM का पोस्ट- सरेंडर नहीं, STF ने दबोचा 2.20 Cr के इनामी ‘आकाश’ को

September 17, 2026
Headlines

ग्रेटर नोएडा में बिहार का जलवा, दुनिया की दिग्गज कंपनियों के सामने पेश की औद्योगिक ताकत

September 17, 2026
Headlines

पुलिस के सामने नतमस्तक हुआ लाल गलियारे के आतंक का ‘आकाश’, 2.20 करोड़ का था इनामी

September 17, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.