Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home »  8 साल पहले गुम हुए बालक की मौत का आज खुला राज, पुलिस भी हो गई हैरान
Headlines

 8 साल पहले गुम हुए बालक की मौत का आज खुला राज, पुलिस भी हो गई हैरान

August 25, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

एमपी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस ने करीब 8 साल पहले गायब हुए बालक के मामले का खुलासा करते हुए उसका शव बरामद किया है. 2013 में बालक आम के पेड़ से आम तोड़ने गया था लेकिन उसके आसपास करंट लगा हुआ था जिसकी चपेट में आकर बालक की मौत हो गई थी. मालिक ने शव को जमीन में गाड़ दिया लेकिन साल 2021 में पुलिस ने आखिरकार गायब हुए बच्चे की गुत्थी को सुलझा लिया.

छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक अग्रवाल ने आजतक से बात करते हुए बताया कि उमरेठ थाना क्षेत्र के दबक गांव का रहने वाला 16 साल का बालक 4 दिसंबर 2013 को लापता हो गया था. तब से उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. पुलिस मुख्यालय की ओर से गुम हुए बालक बालिकाओं के लिए ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत जब थाना उमरेठ में एक बालक के गुम होने के आठ साल से लंबित मामले की समीक्षा की गई.

गठित की गई थी विशेष टीम

एसपी के मुताबिक बालक के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान एक नया तथ्य सामने आया कि गुम हुआ बालक आखिरी बार अपने एक दोस्त के साथ आम तोड़ने की बात कहकर निकला था लेकिन शाम को सिर्फ उसका दोस्त ही वापस लौटा. दोस्त भी तब नाबालिग था लेकिन अब बालिग हो चुका था लिहाज़ा पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना का सच सामने रख दिया जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुम हुए बालक के दोस्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों जिस बाग में आम खाने गए थे उसके मालिक ने आम के पेड़ के चारो ओर करंट बिछा रखा था जिससे कोई जानवर या कोई अन्य शख्स उसके आम ना तोड़ सके. जब दोनों ने पेड़ से आम तोड़ने की कोशिश की तो उन्हे करंट लगा और दोनों झटका खाकर जमीन पर गिर पड़े.

करंट के झटके से हुई थी मौत

दोस्त के मुताबिक गुम हुए बालक को जोर का झटका लगा था जिससे वो उठ नहीं पाया जबकि उसे हल्का झटका लगा था. वो चुपचाप अपने घर आ गया. उसकी उम्र छोटी थी और वो अचानक हुए घटनाक्रम से बेहद सदमे में था और चीजें समझ नहीं पाया तो घर पर आकर भी किसी को कुछ नहीं बताया.

अब 8 साल बाद जब उसने घटनाक्रम बताया तो उस समय बाग के मालिक रामदास को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान उसने बताया कि उसने जब बालक के शव को आम के पेड़ के पास देखा तो शव को कुछ दूरी पर गड्डा खोद कर दफना दिया और किसी को भी इस घटना की जानकारी नही दी.

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस बयान के आधार पर मृत बालक के कंकाल को न्यायायिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में जमीन से खोदकर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाग के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा महिला मोर्चा की ओर से पुलिसकर्मियों को बांधी गई राखी
Next Article 12 साल के बच्चे का किया अपहरण, खून निकालकर कब्रिस्तान के पास छोड़ा

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.