Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 11:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 12 साल के बच्चे का किया अपहरण, खून निकालकर कब्रिस्तान के पास छोड़ा
Headlines

12 साल के बच्चे का किया अपहरण, खून निकालकर कब्रिस्तान के पास छोड़ा

August 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. आरोप है कि 12 साल के एक बच्चे का कथित रूप से अपहरण करके उसके शरीर से इंजेक्शन लगाकर खून निकाल कर फिर उसे छोड़ दिया गया. ये घटना शहर से सटे थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की है.  पुलिस ने इसकी सूचना आज दी।

मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज दो में रहने वाले लाल सिंह ने पुलिस को बेटे वंश के अपहरण की शिकायत दी. बच्चे के पिता लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त की शाम वंश अपने दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन वो न तो अपने दोस्त के घर पहुंचा और न ही वापस आया.

auto

पुलिस वंश की तलाश में जुटी थी कि करीब चार घंटे बाद रात को वह अपने घर पहुंच गया. वंश ने बताया कि पल्लवपुरम में स्थित एक स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक आए और उसे तमंचे के बल पर अपने साथ ले गए और फिर उसके मुंह पर कपड़ा रख दिया और उसको एक सुनसान जगह ले गए, जहां पहले से दो, तीन और बच्चे चारपाईं पर लेटे हुए थे.

पिता ने बताया कि वंश ने उन्हें बताया है कि बदमाशों ने उसके शरीर से इंजेक्शन लगाकर खून निकाला और उसे धमकी दी कि पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा. उन्होंने बताया कि उसके बाद दो युवक पल्लवपुरम में वंश को स्कूल के पास कब्रिस्तान के सामने उसे छोड़कर भाग गए, जहां से वंश पैदल अपने घर पहुंचा.

पुलिस ने बताया कि बच्चे का बयान दर्ज किया गया है और उसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और परिजनों से तहरीर मांगी गई है, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिल पाई है.

हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है. कहीं ना कहीं यह मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है लेकिन फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article 8 साल पहले गुम हुए बालक की मौत का आज खुला राज, पुलिस भी हो गई हैरान
Next Article रेप-मर्डर के बाद जला दिया था 3 साल की बच्ची का शव, ऐसे खुला राज

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.