WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इंडियन एक्सप्रेस के पहले पन्ने पर ख़बर है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस से घाटी की मस्जिदों की डिटेल्स मांगी हैं. ये आदेश 28 जुलाई का है
अख़बार लिखता है कि श्रीनगर के पांचों एसपी से कहा गया है कि वो अपने क्षेत्रों की मस्जिदों और उनके प्रबंधन की पूरी जानकारी एक बंद लिफ़ाफ़े में जल्दी से जल्दी अपने अधिकारियों को मुहैया कराएं.
श्रीनगर के एसएसपी हसीब मुग़ल ने इस आदेश की पुष्टि की है और उन्होंने इसे ‘रुटीन एक्सरसाइज़’ बताया है.
हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि इस चिट्ठी की टाइमिंग सही नहीं है क्योंकि घाटी में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के आदेश से लोग पहले ही सशंकित हैं और इस चिट्ठी से उनकी चिंताएं बढ़ सकती हैं.
