Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 08:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खतरे की दस्तक: विश्व में फैल रहा हवाना सिंड्रोम का खतरा, यह कोई सीक्रेट हथियार या अनजान बीमारी?
दुनिया

खतरे की दस्तक: विश्व में फैल रहा हवाना सिंड्रोम का खतरा, यह कोई सीक्रेट हथियार या अनजान बीमारी?

September 21, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्‍ली। पिछले दिनों भारत आया अमेरिकी खुफिया एजेंसी का एक अधिकारी बीमार पड़ गया था। अमेरिका मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार, लक्षण हवाना सिंड्रोम से मिलते-जुलते थे। यह अधिकारी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) डायरेक्‍टर विलियम बर्न्‍स के साथ आया था।
पिछले एक महीने में ऐसा दूसरी बार है जब अमेरिका के दो प्रमुख अधिकारियों पर हवाना सिंड्रोम का साया पड़ा हो। पिछले महीने उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस का वियतनाम दौरा भी इसी खतरे की वजह से कुछ वक्‍त के लिए टालना पड़ा था। आखिर ‘हवाना सिंड्रोम’ है क्‍या और क्‍यों अमेरिका के लिए अब तक यह पहेली ही बना हुआ है, आइए समझते हैं।हवाना सिंड्रोम क्‍या है? पता कब चला?
करीब पांच सालपहले क्‍यूबा की राजधानी हवाना स्थित अमेरिकी दूतावास में तैनात अधिकारी एक-एक करके बीमार पड़ने लगे। मरीजों ने कहा कि उन्‍होंने होटल के कमरों या घरों में अजीब सी आवाजें सुनीं और शरीर में अजीब सी सेंसेशन महसूस की। इस अजीबोगरीब बीमारी को ‘हवाना सिंड्रोम’ नाम दिया गया।

HAVANA Syndrome Kya Hai? - हवाना सिंड्रोम | Exams IAS - Study Hardशुरुआती मामले सीआईए अधिकारियों में थे, इसलिए सीक्रेट रखे गए। मगर धीरे-धीरे बात फैलने लगी और साथ ही ‘हवाना सिंड्रोम’ का डर भी। अब तक करीब 200 अमेरिकी अधिकारियों और उनके फैमिली मेंबर्स को हवाना सिंड्रोम से पीड़‍ित पाया गया है।

कहां-कहां मिले हैं ‘हवाना सिंड्रोम’ के मामले?
रिपोर्ट के अनुसार, ‘हवाना सिंड्रोम’ के मामले अब हर महाद्वीप से आने लगे हैं। क्‍यूबा के बाद चीन, जर्मन, ऑस्‍ट्रेलिया, ताईवान और यहां तक कि वाशिंगटन डीसी में भी इसके केस मिले। इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रिया के विएना से भी दर्जनों मामलों कों पता चला था। भारत में ‘हवाना सिंड्रोम’ के लक्षण नजर आने का यह पहला मामला है।

हवाना सिंड्रोम के लक्षण क्‍या हैं?
नैशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार, कुछ लक्षण अचानक महसूस होते हैं तो कुछ लंबे वक्‍त तक रहते हैं।

  • तेज आवाजें सुनाई देना (क्लिक, चहचहाहट और घसीटने जैसी आवाजें, एक या दोनों कानों में दर्द, कुछ लोगों को एक खास दिशा से परेशानी हुई, कुछ को किसी जगह से)
  • टिनिटिस (कान में सीटियां बजना), सुनने की क्षमता कम होना
  • सिर के अंदर तेज दबाव या वाइब्रेशन
  • याद रखने या फिर ध्‍यान में समस्‍या
  • देखने में परेशानी
  • जी मिचलाना
  • लड़खड़ाना, बैलेंस बिगड़ना, सिर चकराना

लंबे वक्‍त तक रहने वाले लक्षण

  • सिरदर्द
  • एकाग्रता बिगड़ना
  • नींद न आना
  • डिप्रेशन
  • बैलेंस बिगड़ना

‘हवाना सिंड्रोम’ होता कैसे है?
वैज्ञानिकों के बीच एक राय नहीं है। अमेरिका की नैशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार, सबसे मुमकिन थियरी यह है कि ‘डायरेक्‍टेड, पल्‍सड रेडियो फ्रीक्‍वेंसी एनर्जी’ से यह सिंड्रोम होता है।  सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्‍स ने कहा है कि बहुत हद तक संभव है कि यह सिंड्रोम इंसान नियंत्रण में हो और शायद रूस इसके पीछे हो। अमेरिका के ज्‍यादातर अधिकारी मानते हैं कि यह इलेक्‍ट्रॉनिक हथियारों से किया गया हमला है। हालांकि किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है।

अमेरिका के लिए खतरा क्‍यों?
अमेरिकी रक्षा विभाग को लगता है कि रूस ऐसे हमले करवा रहा है। जब कमला हैरिस का वियतनाम दौरा टला तो पूर्व सीआईए ऑपरेटिव, जो खुद इस सिंड्रोम का शिकार हुआ था, उसने कहा था कि ऐसे हमले बढ़ते चले जा रहे हैं। अमेरिका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए यह बड़ा खतरा है। सीआईए के कई अधिकारियों का मानना है कि ताजा घटना के जरिए बर्न्‍स को यह सीधा संदेश दिया गया कि कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड सरकार के खर्च पर ब्रिटेन में उच्च शिक्षा हासिल करेंगे छह आदिवासी छात्र
Next Article BREAKING: बेंगलुरु के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे रहने की उम्मीद

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.