Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तालिबान को देखकर बांग्लादेश में सक्रिय हो रही है पाकिस्तान की ISI, भारत की बढ़ी मुश्किलें
Headlines

तालिबान को देखकर बांग्लादेश में सक्रिय हो रही है पाकिस्तान की ISI, भारत की बढ़ी मुश्किलें

September 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

कोलकाता। अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जा करने के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बांग्लादेश में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इससे भारत की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इससे प्रमुख बांग्लादेशी पत्रकार और बुद्धिजीवी भी चिन्तित है। आईएसआई की मदद की वजह से है स्वाभाविक रूप से बीएनपी और जमात सहित इस्लामी गुटों को नया जीवन मिला है। आईएसआई अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए तरह-तरह के सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल कर रही है।

इस संबंध में लेखक और पत्रकार समिति के अध्यक्ष शहरियार कबीर ने कहा कि आईएसआई सीधे बांग्लादेश में आतंकवादी समूहों का समर्थन कर रहा है। तालिबान ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद अब इस्लामी समूह बांग्लादेश पर कब्जा करने के लिए काम कर रहे हैं। कबीर ने दावा करते हुए कहा कि ढाका में पाकिस्तान उच्चायोग ने बांग्लादेशी राजनीतिक दलों, नागरिक समाज, शिक्षाविदों और मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ कई व्हाट्सएप ग्रुप लॉन्च किए हैं। यह यू-ट्यूब के माध्यम से विभिन्न प्रकार की झूठी जानकारियां फैला रहा है। इससे पहले भी आईएसआई ने भारत के खिलाफ बांग्लादेशी क्षेत्र का उपयोग करने की कोशिश की है। अगर सरकार आईएसआई में शामिल लोगों की पहचान करने में विफल रहती है, तो बांग्लादेश में स्वतंत्रता समर्थक बलों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

शहरयार कबीर ने बताया कि 2015 में ढाका में पाकिस्तान उच्चायोग से दूसरे सचिव फरीना अरशद को आतंकवादी संलिप्तता के आरोप में वापस बुला लिया था। इसी तरह से 2016 में आतंकवादी समूह जेएमबी के साथ एक सौदे के दौरान हिरासत में लिए गए वीजा अधिकारी मजहर खान को भी वापस बुला लिया गया था। दुनिया के अन्य स्थानों की तरह, आईएसआई अब सोशल मीडिया के माध्यम से ढाका में अपने नापाक इरादों को अंजाम दे रहा है।

आईएसआई की गतिविधियों पर विस्तार से बताते हुए बांग्लादेशी पत्रकार लेकुज्जमां ने कहा कि तालिबान को सत्ता में लाने के बाद आईएसआई अब बांग्लादेश में अगले चुनाव के लिए आतंकवादी समूहों को सबसे आगे लाने की कोशिश कर रहा है। समूहों में सरकार विरोधी लोग शामिल हैं। इसके लिए भारी मात्रा में पैसा खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईएसआई हमेशा सक्रिय रहा है। हालांकि, अफगानिस्तान के कब्जे के बाद से तालिबान अधिक सक्रिय हो गए हैं। व्यापार असमानता, फरक्का-तीस्ता बांध और भारत में मुसलमानों के उत्पीड़न को फर्जी तरीके से सोशल मीडिया के जरिए फैलाया जा रहा है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पूर्व मीडिया सलाहकार इकबाल शोभन चौधरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाओं के प्रसार पर चिंता व्यक्त की है। जब दुनिया कोरोनावायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। सामूहिक रूप से महामारी के खिलाफ लड़ाई में किसी भी प्रकार की गलत सूचना, झूठी सूचना फैलानाए मित्र राष्ट्रों के बीच दूरी और विभाजन पैदा कर सकता है। इसके बाद बिगड़े हुए हालात क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बिगाड़ने वाले होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअफगानिस्तान के कारण पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा मोदी का एयर इंडिया-वन, जानें क्यों?
Next Article झारखंड मौसम: झारखंड में बारिश से 28 तक नहीं मिलेगी राहत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.