Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 04:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अफगानिस्तान के कारण पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा मोदी का एयर इंडिया-वन, जानें क्यों?
देश

अफगानिस्तान के कारण पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा मोदी का एयर इंडिया-वन, जानें क्यों?

September 22, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। क्वाड शिखर वार्ता और संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में भाग लेने के लिए बुधवार को अपने चार दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री का एयर इंडिया-वन विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा है। भारत के अनुरोध पर पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दी थी। ऐसा अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने के मकसद से किया गया। इसके पहले 2019 में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपने हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरने दिया था।

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर 22-25 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यूएसए दौरा पूर्व निर्धारित था। अफगानिस्तान में तालिबानी राज और तनाव के चलते भारत अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं करना चाहता था। इसीलिए भारत ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने के लिए पाकिस्तान से हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। बदले माहौल में पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध पर अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति दे दी। इसके बाद आज प्रधानमंत्री मोदी जब अमेरिकी यात्रा के लिए रवाना हुए तो उनका विशेष विमान एयर इंडिया-वन से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से गुजरा है।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी जब अक्टूबर, 2019 में अंतरराष्ट्रीय व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करने और खाड़ी देश के नेतृत्व से बातचीत करने के लिए सऊदी अरब गए थे, तो पाकिस्तान ने उनके विशेष विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने नहीं दिया था। भारत के आग्रह को ठुकराते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग को इस फैसले के बारे में लिखित रूप से सूचित किया था। सितम्बर, 2019 में भी पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान के अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। उस वक्त मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए जा रहे थे।

सितम्बर, 2019 में ही पाकिस्तान ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को भी अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की इजाजत न देकर भारत के अनुरोध को ठुकरा दिया था। राष्ट्रपति कोविंद उस समय आइसलैंड, स्लोवेनिया और स्विट्ज़रलैंड के दौरे पर गए थे। उस वक्त पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति का हवाला देकर इसे प्रधानमंत्री इमरान खान का फैसला बताया था।

कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया था। उसके बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। हालांकि मार्च में उसने अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से खोल दिया था लेकिन भारतीय उड़ानों के लिए इसे प्रतिबंधित रखा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकैप्टन के पोस्टर हटाने का काम तेज, चहेतों की भी की जा रही छुट्टी
Next Article तालिबान को देखकर बांग्लादेश में सक्रिय हो रही है पाकिस्तान की ISI, भारत की बढ़ी मुश्किलें

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.