Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 25 October, 2026 • 09:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एसपीओ की भर्ती रैली पर हमले की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार
देश

एसपीओ की भर्ती रैली पर हमले की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार

November 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

– सख्त स्क्रीनिंग के बाद ही युवकों को भर्ती रैली स्थल की ओर जाने की अनुमति
– दो फरार आतंकियों की खोजबीन के लिए सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान

बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला से सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी स्पेशनल पुलिस आफिसर (एसपीओ) की भर्ती रैली को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए आतंकियों के दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं जिनकी खोजबीन के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान जारी कर रखा है। दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में विशेषकर भर्ती रैली स्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही रैली में शामिल होने पहुंच रहे युवकों को सख्त स्क्रीनिंग के बाद ही भर्ती रैली स्थल की ओर आने की अनुमति दी जा रही है।

बारामुला जिले में रेलवे स्टेशन के पास इस समय रेलवे पुलिस में एसपीओ की भर्ती चल रही है। इस भर्ती रैली में जिले के विभिन्न इलाकों से पुलिस एसपीओ बनने के इच्छुक युवक-युवतियां पहुंच रहे हैं। एसपीओ की भर्ती रैली पर हमले के इरादे से चार आतंकियों का एक दल रैली स्थल के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से इस साजिश के सुराग मिल गए। पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर चार संयुक्त दस्ते बनाए जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया। इसी अभियान के दौरान बारामुला रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षाबलों ने हमले की ताक में छिपे बैठे एक आतंकी को धर-दबोचा। पकड़े गए आतंकी की पहचान आबिद के रूप में हुई है। आबिद के पास से ग्रेनेड व अन्य विस्फोटक मिले हैं। आतंकी आबिद से कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि तीन और आतंकी हैं जो इस हमले की साजिश में शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने इन तीन आतंकियों को पकड़ने के लिए आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी उमर को भी पकड़ लिया। दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी होने की खबर मिलते ही उनके दो अन्य साथी आतंकी मौके से भाग गए। सुरक्षाबलों ने उक्त दोनों आतंकियों को खोजने के लिए फिलहाल अभियान चला रखा है और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने 162 विधायकों के साथ पेश किया सरकार बनाने का दावा
Next Article बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026
देश

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026
देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026

खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले-  राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस ने लांघी मर्यादा

October 25, 2026

CM सम्राट का पलटवार : पीएम के पिता पर अपशब्द बोलना अपराध, राहुल और खड़गे तुरंत मांगें माफी

October 25, 2026

पटना जू में सैर होगी और भी मजेदार, जल्द खुलेंगे दो नए फूड कियोस्क और सोवेनियर शॉप

October 25, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए शुरू होगा महाअभियान, CM सम्राट दिखाएंगे हरी झंडी… जानें कब

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.