Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 05:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने 162 विधायकों के साथ पेश किया सरकार बनाने का दावा
देश

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने 162 विधायकों के साथ पेश किया सरकार बनाने का दावा

November 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ने सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कुल 162 विधायकों के नाम और उनके हस्ताक्षर वाला पत्र देकर सरकार गठन का दावा पेश किया है।

राज्यपाल से मिलने के लिए शिवसेना विधायक दल नेता एकनाथ शिंदे, विनायक राउत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील राजभवन पहुंचे थे। वहां राज्यपाल मौजूद नहीं थे, लिहाजा राजभवन के मुख्य सचिव को पत्र सौंपा गया। राजभवन से बाहर आने के बाद जयंत पाटील ने बताया कि गठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है क्योंकि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है, फिर भी मुख्यमंत्री पद की शपथ देवेंद्र फडणवीस ने ली है। भाजपा सरकार बहुमत सिद्ध नहीं कर पाएगी। इससे पहले भाजपा ने संख्या बल नहीं होने का हवाला देते हुए सरकार बनाने से इनकार कर दिया था।

पाटील ने बताया कि शिवसेना-कांग्रेस, एनसीपी, सपा, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन, सीपीएम और 7 निर्दलीय विधायक हमारे गठबंधन में शामिल हैं। कुल 162 विधायकों के नाम व हस्ताक्षर के साथ पत्र राज्यपाल को दिया गया है। पाटील ने कहा कि राज्यपाल से अनुरोध किया गया है, यदि फडणवीस बहुमत सिद्ध नहीं कर सके तो विधानसभा भंग करने की कोई जरूरत नहीं है। हमने 162 विधायकों के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हमारे पत्र का सम्मान रखते हुए हमें सरकार बनाने का अवसर दिया जाए।

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि फडणवीस द्वारा ली गई मुख्यमंत्री की शपथ लोकतंत्र के खिलाफ है। इससे पहले शिवसेना और एनसीपी ने सरकार बनाने के लिए समय मांगा था लेकिन हमारी मांग को राज्यपाल ने ठुकरा दिया था। अल्पमत की सरकार जल्दबाजी में रातो-रात बनाई गई है। यह प्रक्रिया लोकतंत्र का अपमान है। यह सरकार लोकतंत्र के लिए घातक है। इसलिए यह सरकार तत्काल बर्खास्त की जाए और फडणवीस तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस और सहयोगी दल बहुमत साबित कर सकते हैं। लोकतंत्र का सम्मान रखते हुए हमें मौका दिया जाना चाहिए। हमारे पास बहुमत के लिए पर्याप्त संख्या बल उपलब्ध है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्पेशल सेल ने असम पुलिस की मदद से 3 संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार
Next Article एसपीओ की भर्ती रैली पर हमले की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

ISRO ने की EOS-05 की शानदार लॉन्चिंग, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

September 4, 2026
Headlines

एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान इंडिगो विमान पोल से टकराया, फिर…

September 4, 2026
Headlines

IT हब में गूंजी मिथिला की सौंधी खुशबू, CM सम्राट बोले- अपनी मिट्टी को मत भूलना

September 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 6, 2026

गंगा उफान पर, तटबंधों पर रातभर पहरा… अफसरों को अलर्ट रहने का निर्देश

September 5, 2026

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.