Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 06:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत
देश

बांदा में रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, नौ लोगों की मौत

November 25, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– हादसे में 15 से अधिक सवारियां गम्भीर रूप से घायल
– पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में सोमवार को रोडवेज बस व ट्रक की सीधी भिड़ंत में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोगों से अधिक घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के दौरान रोडवेज बस बांदा से फतेहपुर की ओर जा रही थी तभी तिंदवारी थाना क्षेत्र में यह भीषण हादसा हो गया।

Advertisement Advertisement

बांदा से रोडवेज बस फतेहपुर की ओर जा रही थी। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में सैमरी नाले के पास तेज रफ्तार ट्रक से रोडवेज बस की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही एक महिला व दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार 15 से अधिक सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस घटना में रोडवेज बस चालक राजू यादव व परिचालक सरनाम सिंह बाल-बाल बच गए जबकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तिंदवारी थाना पुलिस के मुताबिक अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल मृतकों की पहचान केे प्रयास किए जा रहेे हैं ताकि उनके परिजनों को जानकारी दी जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएसपीओ की भर्ती रैली पर हमले की साजिश नाकाम, दो आतंकी गिरफ्तार
Next Article कांग्रेस सांसदों का लोकसभा में व्यवहार निंदनीय : रविशंकर प्रसाद

Related Posts

Headlines

जंगल में तड़पते हर बेजुबान की जान के लिए अब खुलेगा इलाज का रास्ता… जानें कैसे

April 10, 2026
Headlines

मंगलसूत्र से लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौ’त… जानें

April 8, 2026
Headlines

सोनारी की जनसभा में गरजे हेमंत- चंद पैसों में मत बिकिए, हक के लिए लड़िए

April 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जंगल में तड़पते हर बेजुबान की जान के लिए अब खुलेगा इलाज का रास्ता… जानें कैसे

April 10, 2026

मधुबनी के राकेश की भुरकुंडा में खतरनाक मौ’त… जानें कैसे

April 10, 2026

लापता हिमांशु के वापसी की कहानी… डर नहीं, भरोसे से काम कर गए सदर थानेदार

April 10, 2026

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.