Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 02:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा की देन : योगी आदित्यनाथ
झारखंड

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा की देन : योगी आदित्यनाथ

November 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

– यूपी के सीएम ने बंशीधर नगर में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में की जनसभा

– दिल्ली और झारखंड में एक जैसी सरकार रहने पर ही राज्य का विकास संभव

Advertisement Advertisement

गढ़वा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है तो श्री बंशीधर नगर में स्वयं भगवान ने पधार कर इस क्षेत्र को धन्य किया था। योगी आदित्यनाथ बुधवार को यहां श्रीबंशीधर नगर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक लगाकर मुस्लिम माताओं-बहनों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की देन है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। अयोध्या में जयश्री राम की गूंज होगी, जिससे पूरे विश्व को यहां के लोकतांत्रिक ताकत का एहसास होगा। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं झारखंड एक दूसरे के पड़ोसी राज्य होने के कारण यहां कई प्रकार की समानताएं हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और झारखंड में एक जैसी सरकार रहने पर ही राज्य का विकास हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पूर्व गरीबों के पास अपना मकान नहीं था मोदी के सानिध्य में रघुवर ने गरीबों का कल्याण किया। आज सभी गरीबों का अपना पक्का मकान है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण इलाकों में शौचालय नहीं थे, जिसके कारण बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। गांव में गंदगी का अंबार था, इससे लोग बीमार होते थे। अब हमारा गांव भी स्वछ होने लगा है और लोग भी स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। झारखंड सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये देने की व्यवस्था की है। अब यहां का किसान भूखा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी झारखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है यहां एक लाख नौजवानों को नौकरी एवं 35 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा की इस क्षेत्र में स्टील प्लांट की स्थापना होने के बाद रोजगार ही रोजगार होगा।

जनसभा में भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप शाही ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। उनके मुख्यमंत्री काल में ही श्रीराम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मौके पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, आरपी सिंह जाट, सोनभद्र के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व एमएलसी विनीत सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष सिधेश्वर लाल अग्रवाल, बसंत यादव, रघुराज पांडे, शिव कुमार पांडे, मुकेश चौबे आदि उपस्थित थे।

लघु सिंचाई जंगीपुर के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर उतरते ही लोगों ने मोदी-योगी जय श्रीराम का नारा लगाकर उनका स्वागत किया। जनसभा में महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगाए रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाराष्ट्र : गढ़चिरौली में पांच महिला समेत छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Next Article अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला, मनोहर सरकार में 7वीं बार बदला गया विभाग

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.