Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 07:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा
झारखंड

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा

November 28, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

30 नवम्बर को होगा मतदान, 189 उम्मीदवार हैं मैदान में
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 13 सीटों पर गुरुवार शाम तीन बजे चुनाव प्रचार का शोरगुल थम गया। नियमतः मतदान के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है। इन सीटों के लिए मतदान 30 नवंबर को होना है। इस चरण की 13 सीटों में चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, मनिका, लातेहार,पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर शामिल हैं। पहले चरण में राज्य के उग्रवाद प्रभावित जिले के रूप में चिह्नित पलामू, लातेहार, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा और चतरा है।

चतरा में हैं सबसे कम उम्मीदवार
इन 13 सीटों पर कुल 189 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार भवनाथपुर सीट पर हैं, जबकि चतरा में सबसे कम सिर्फ 9 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में कुल 37 लाख 83 हजार 55 वोटर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

Advertisement Advertisement

इन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने वाला है, उनमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से पार्टी उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा उम्मीदवार सुखदेव भगत, आजसू पार्टी की नीरू शांति भगत शामिल है।

डालटनगंज में भाजपा के आलोक चौरसिया और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर में भाजपा उम्मीदवार सह स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दूबे, छतरपुर में भाजपा की पुष्पा देवी, आजसू पार्टी के राधाकृष्ण किशोर और राजद के विजय राम, हुसैनाबाद में आजसू पार्टी उम्मीदवार कुशवाहा शिवपूजन मेहता और राजद के संजय प्रसाद सिंह यादव, पांकी में कांग्रेस के देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह और भाजपा के शशिभूषण मेहता, लातेहार में भाजपा के प्रकाश और झामुमो के बैद्यनाथ राम, मनिका में कांग्रेस के रामचंद्र चेरो और भाजपा के रघुपाल सिंह, गुमला में भाजपा के मिशिर कुजूर और झामुमो के भूषण तिर्की, बिशुनपुर में झामुमो के चमरा लिंडा और भाजपा के अशोक उरांव तथा चतरा से राजद के सत्यानंद भोक्ता और भाजपा के जर्नादन पासवान के बीच मुख्य मुकाबला है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के मतदान में सभी विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। इसके लिए आयोग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। चुनाव प्रभावित न हों, इसके लिए सीआरपीएफ की तीन कंपनी चतरा, चार कंपनी लातेहार, दो कंपनी गढ़वा, बीएसएफ की तीन कंपनी लोहरदगा, दो गुमला, दो पलामू, दो गढ़वा, तीन लातेहार में लगायी गयी हैं। इसी तरह आइटीबीपी की दो कंपनी गढ़वा, तीन चतरा, तीन पलामू और एक कंपनी गढ़वा में तैनात की गयी। सिर्फ पहले चरण के विधानसभा क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि अंतर्राज्यीय सीमा पर भी सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किया गया है। इसमें सीआरपीएफ की दो-दो कंपनी गिरिडीह और बोकारो में लगायी गयी हैं। आइटीबीपी की दो कंपनी गढ़वा, दो सरायकेला और तीन चाईबासा में लगायी गयीं। सीमा सुरक्षा बल की दो कंपनी रांची, तीन खूंटी, दो गुमला और तीन कंपनी सिमडेगा में तैनात की गयी हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधानसभा चुनाव: दूसरे चऱण में 20 सीटों के लिए 7 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
Next Article 370 को वोट बैंक के लिए पालती रही कांग्रेस : अमित शाह

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.