Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 11:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विधानसभा चुनाव: दूसरे चऱण में 20 सीटों के लिए 7 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
झारखंड

विधानसभा चुनाव: दूसरे चऱण में 20 सीटों के लिए 7 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट

November 27, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है। चौबे बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस चरण के चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान चौबे ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से चुनाव से संबंधित जानकारी ली औऱ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतदान और मतगणना को लेकर मैन पावर की उपलब्धता और उनकी प्रतिनियुक्ति, वेबकास्टिंग को किए जाए रहे इंतजाम, वाहनों की उपलब्धता, निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिए उड़नदस्ता और स्टैटिक सर्विलांस टीम का डिप्लॉयमेंट, ईवीएम के सुरक्षित व समुचित रख-रखाव की व्यवस्था, पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था, ईवीएम के मूवमेंट को लेकर जीपीएस ट्रैकिंग समेत कई और चुनाव संबंधी बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। इस मौके पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे।

मतदान और मतगणना के लिए मैन पावर की उपलब्धता औऱ प्रतिनियुक्ति

auto

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मतदान और मतगणना के सिलसिले में मैन पावर की जरुरत, उपलब्धता औऱ उनकी प्रतिनियुक्त को लेकर जानकारी ली। मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को ले जाने के लिए की जा रही व्यवस्था, उनको दी जाने वाली निर्वाचन सामग्रियां और ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव व मूवमेंट के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि इस सिलसिले में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने चुनाव कार्य के सिलसिले में वाहनों की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन कई मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जानी है। वेबकास्टिंग के लिए नोडल अफसरों की नियुक्ति और लाइव स्ट्रिमिंग को लेकर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से ली और आवश्यक निर्देश दिए गए। वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय का करें अनुश्रवण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में उड़नदस्ता दल औऱ स्टैटिक सर्विलांस टीम की प्रतिनियुक्ति औऱ उनके द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि चेकनाका पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाए औऱ संदिग्ध नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ, गैरकानूनी सामानों मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की जाए।

संकल्प पत्र के वितरण की ली जानकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को संकल्प पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यालयों के द्वारा यह संकल्प पत्र विद्यार्थी को दिया जाएगा और विद्यार्थी उसे अपने अभिभावकों को देंगे. संकल्प पत्र में चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की संक्षिप्त जानकारी भी होगी। उन्होंने इससे संबंधित जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से ली।

मॉक पोल को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन मतदान शुरु होने के पहले मॉक पोल की प्रक्रिया से मतदानकर्मियों को अवगत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के समय अभ्यर्थियों के मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति भी आवश्यक है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी ली।

दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए होगा चुनाव

दूसरे चरण में बहरागोड़ा, घाटशिला (एसटी), पोटका (एसटी), जुगसलाई (एससी), जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिमी), सरायकेला (एसटी), खरसावां (एसटी), चाईबासा (एसटी), मझगांव (एसटी), जगन्नाथपुर (एसटी), मनोहरपुर (एसटी), चक्रधरपुर (एसटी), तमाड़ (एसटी), मांडर (एसटी), तोरपा (एसटी), खूंटी (एसटी), सिसई (एसटी), सिमडेगा (एसटी) औऱ कोलेबिरा (एसटी) सीट के लिए चुनाव होना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची: लूटपाट गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार
Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Headlines

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026

भुना चना या अंकुरित चना? सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद… जानें

September 13, 2026

ग्राउंड जीरो पर उद्योग सचिव, IMC गया के निर्माण कार्यों में ढिलाई पर लगाई क्लास

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.