Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 02:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सरकार ने 6000 अन्य रेल इंजनों में आरटीआईएस के लिए दिया अतिरिक्त फंड : पीयूष गोयल
देश

सरकार ने 6000 अन्य रेल इंजनों में आरटीआईएस के लिए दिया अतिरिक्त फंड : पीयूष गोयल

November 29, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छह हजार अन्य रेल इंजनों में नव-विकसित रियल-टाइम ट्रेन इंफॉर्मेशन सिस्टम (आरटीआईएस) लगाने के लिए 2019 में अतिरिक्त निधि स्वीकृत की है। यह जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

प्रश्नकाल के दौरान पीयूष गोयल ने कहा कि शुरुआत में आरटीआईएस को 2700 इंजनों में स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। आरटीआईएस के रियल टाइम डाटा को राष्ट्रीय गाड़ी पूछताछ प्रणाली (एनटीईएस) से भी लिंक किया गया है। अब यात्रियों को गाड़ी चालन के बारे में सटीक सूचना दी जा रही है, जो स्टेशनों पर सुविधाजनक ढंग से पहुंचने में यात्रियों की मदद कर रही है।

राजस्थान से भाजपा सांसद ओम प्रकाश माथुर द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए रेलमंत्री ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के सहयोग से विकसित आरटीआईएस को इंजनों में लगाया जा रहा है, जिसका उपयोग रेलगाड़ी के आगमन, प्रस्थान, रन-थ्रू समय सहित स्टेंशनों पर रेलगाड़ी संचलन के समय संबंधी आंकड़ों की स्वत: प्राप्ति के लिए किया जाता है। ये सूचना कंट्रोल ऑफिस एप्लीकेशन (सीओए) प्रणाली में गाड़ियों के कंट्रोल चार्ट में अपने आप ही दर्ज हो जाती है।

रेलमंत्री ने कहा कि आरटीआईएस से 30 सेकेंड के अंतराल पर मिड-सेक्शन की अद्यतन जानकारी भी मिलती है। ट्रेन कंट्रोलर अब आरटीआईएस समर्थित इंजनों/गाड़ियों की लोकेशन एवं गति से संबंधित सूचना मानवीय हस्तक्षेप के बिना अधिक सूक्षमता से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे गाड़ी नियंत्रण की दक्षता में सुधार लाने में सहायता मिलती है। इसके अलावा यह इंजन से नियंत्रण केन्द्र तक आपातकालीन संदेश भेजने में भी अत्यंत सुविधाजनक है, जिससे किसी भी प्रकार की खराबी या आपदा के मामले में तत्काल प्रतिक्रिया में सहायता मिलती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलालू की जमानत याचिका पर तीसरी बार टली सुनवाई
Next Article महाराष्ट्र की सियासत पर शाहनवाज बोले ‘कांग्रेस को जो हो पसंद उद्धव जी वही बात करेंगे’

Related Posts

देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Headlines

टाइगर श्रॉफ केस : UP की दो महिलाओं ने मुंबई पहुंचाया था हथियार, नेपाल भागने वाला था शूटर

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.