Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 12:20 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जम्मू कश्मीर : रामबन में रसोई गैस सिलेंडर फटा, छह लोगों की मौत
देश

जम्मू कश्मीर : रामबन में रसोई गैस सिलेंडर फटा, छह लोगों की मौत

November 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रामबन (जम्मू-कश्मीर)। रामबन जिले के बनिहाल के बलोट गांव में शुक्रवार रात एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उधमपुर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में दर्शना देवी और उनकी तीन बेटियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे दर्शना देवी के दो बेटों की सैन्य अस्पताल में देररात उपचार के दौरान सांस थम गई।

गांव वालों ने बताया कि दर्शना देवी खाना बना रही थीं। घर पर उनके अलावा उनकी तीन बेटियां, दो बेटे और एक रिश्तेदार मौजूद था। दर्शना देवी का पति बिशन दास किसी विवाह समारोह में गया था। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इस धमाके आवाज काफी दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास के लोग दर्शना देवी के घर पहुंचे।

ग्रामीणों की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला व उसकी तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उधमपुर स्थित सैन्य कमान अस्पताल रेफर कर दिया। वहां दर्शना के दो बेटों ने दम तोड़ दिया। उनके रिश्तेदार इलाज चल रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
Next Article हम दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम : राजनाथ सिंह

Related Posts

देश

खेत में फसल भी लहलहाएगी और बिजली भी बनेगी, कैसे? भारत मंडपम में बता गये कृषि मंत्री

October 22, 2026
Headlines

नाजायज रिश्ता छुपाने के वास्ते मरवा डाला जुड़वा बेटों को, कैसे खुला राज… जानें

October 22, 2026
Headlines

टाइगर श्रॉफ केस : UP की दो महिलाओं ने मुंबई पहुंचाया था हथियार, नेपाल भागने वाला था शूटर

October 22, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 23 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 23, 2026

राजधानी के युवाओं को सरकार का तोहफा, ट्रेनिंग के साथ मिलेगा ₹400 रोजाना

October 22, 2026

पटना में IFS अफसरों से मिले सीएम सम्राट, बोले- दुनिया में चमकाएं बिहार की ब्रांडिंग

October 22, 2026

सीएम सम्राट का मिशन एजुकेशन : 2996 नए स्कूल भवन, 16440 नए क्लासरूम से बदलेगी तस्वीर

October 22, 2026

सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले 2 करोड़ नौकरियों का हिसाब दे भाजपा : विनोद पांडेय

October 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.