Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 12:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
देश

महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

November 30, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

– मतदान के दौरान भाजपा सदस्यों का बहिर्गमन

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने विपक्ष के बहिर्गमन के बीच विश्वासमत हासिल कर लिया है। 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में सरकार के पक्ष में 169 मत पड़े। एआईएमआईएम के एक सदस्य ने विश्वासमत प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। इसके अलावा सदन में मौजूद चार सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मतदान में हिस्सा नहीं लेने वाले सदस्यों में राज ठाकरे की एमएनएस का एक विधायक भी शामिल है।

राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष अधिवेशन शनिवार अपराह्न दो बजे शुरू हुआ। सरकार की ओर से कांग्रेस सदस्य अशोक चव्हाण ने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। इसका राकांपा सदस्य नवाब मलिक, शिवसेना के आदित्य ठाकरे समेत कई सदस्यों ने अनुमोदन किया।

नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सदन की कार्यवाही परंपरा के मुताबिक वंदेमातरम् से नहीं शुरू होने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह विधानमंडल की परंपरा है कि सदन की कार्यवाही वंदेमातरम् से शुरू होती है और समापन राष्ट्रगान से होता है। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया। सदन में जब विश्वासमत पर मतदान की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा के सदस्यों ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सदन से बहिर्गमन किया। विधानमंडल परिसर में फडणवीस ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार के शपथ ग्रहण पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके छह मंत्रियों ने शपथ के दौरान अपनी-अपनी पार्टी के नेताओं का नाम लिया। यह नियमों के खिलाफ है।

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के गठबंधन महाविकास आघाड़ी की सरकार का गुरुवार को शपथ ग्रहण हुआ था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ तीनों दलों से दो-दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रियंका रेड्डी हत्याकांड : प्रदर्शनकारियों ने घेरा थाना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Next Article जम्मू कश्मीर : रामबन में रसोई गैस सिलेंडर फटा, छह लोगों की मौत

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.