WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Virat kohli stepdowns as captain: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया है. शनिवार शाम ट्वीट कर उन्होंने ये जानकारी दी.
हाल ही में विराट कोहली साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच खेलकर भारत लौटे थे. इस सीरीज में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था.
विराट कोहली ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले सात साल से लगातार कड़ी मेहनत और हर रोज टीम को सही दिशा में पहुंचाने की कोशिश रही. उन्होंने आगे लिखा कि मैंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया और कोई भी कसर नहीं छोड़ी. लेकिन हर सफर का एक अंत होता है, मेरे लिए टेस्ट की कप्तानी को खत्म करने का यही सही वक्त है.



