Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 05:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 10 लाख के इनामी नक्सली ने बेटी के कहने पर किया सरेंडर
Headlines

10 लाख के इनामी नक्सली ने बेटी के कहने पर किया सरेंडर

March 1, 2022No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची, 1 मार्च (SWADESH TODAY DIGITAL)। रांची के डोरंडा स्थित जोनल आइजी पंकज कंबोज के कार्यालय में मंगलवार को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने जोनल कमांडर 10 लाख के इनामी नक्सली सुरेश सिंह मुंडा और उसके सहयोगी दो लाख के इनामी लोदरो लोहार ने आत्मसमर्पण कर दिया। सुरेश ने बेटी की बातों से प्रभावित होकर यह निर्णय किया।

सुरेश सिंह मुंडा रांची के बुंडू थाना अंतर्गत बाराहातू का रहने वाला है। सुरेश सिंह मुंडा के गांव में कुंदन पाहन के दस्ते का आना-जाना था। वर्ष 1998 में कुंदन पाहन दस्ता उसे साथ ले गया। चांडिल-बुंडू जोन में स्थित जनमिलिशिया गांव का काम दिया। सुरेश सिंह मुंडा का काम था पुलिस की गतिविधि की सूचना पार्टी तक पहुंचाना। सुरेश सिंह मुंडा 25 वर्ष तक संगठन में शामिल रहा। हाल के दिनों में सुरेश सिंह मुंडा की 14 साल की नाबालिग बेटी ने चिट्ठी भेजी थी। बेटी की चिट्ठी से प्रभावित होकर सुरेश सिंह मुंडा ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने का प्लान बनाया था।

auto

नाबालिग बेटी की चिट्ठी ने मुख्य धारा में लौटने को प्रेरित किया। दिसम्बर 2021 में सुरेश सिंह मुंडा ने सहयोगी लोदरो लोहरा के साथ संगठन छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस से संपर्क बनाया। सरेंडर के वक्त सुरेश सिंह मुंडा की नाबालिग बेटी भी मौजूद थी। सुरेश सिंह मुंडा की बेटी नौंवी कक्षा की छात्रा है। पहली बार अपने पिता से मिलने स्कूटी से रांची पहुंची थी। वर्ष 2007 में बीमारी की वजह से सुरेश सिंह मुंडा की पत्नी की मौत हो गयी है।

सुरेश सिंह मुंडा का एक भाई गुलशन मुंडा भी नक्सली संगठन से जुड़ा है। सुरेश सिंह मुंडा ने बताया कि माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा इन दिनों कोल्हान इलाके में सक्रिय है, जबकि अनल उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश सक्रिय है।

जेल में रहकर किया था मैट्रिक पास

 

सुरेश सिंह मुंडा वर्ष 2004 में पकड़ा गया था। वर्ष 2010 तक बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास में बंद रहा। इस दौरान उसने जेल में रह कर मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके अलावे आयुर्वेद की भी जानकारी रखता है। जंगल में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी से इलाज करना जानता है। छत्तीसगढ़ के एक एमबीबीएस डॉक्टर रफीक से भी सुरेश सिंह मुंडा चिकित्सा प्रशिक्षित है।

दबंग के कारण दोबारा जुड़ा संगठन से

सुरेश सिंह मुंडा वर्ष 2010 में जेल से बाहर निकला। इसके बाद गांव के दबंग बुद्धू दास व अऩ्य के द्वारा परेशान किया जाने लगा। सुरेश सिंह मुंडा को जान से मारने तक का प्रयास किया गया। इसके बाद दोबारा संगठन से जुड़ने का निर्णय किया। 2012 में पोड़ाहाट का सब जोनल कमांडर बनाया गया। 2015 में केद्रीय कमिटि सदस्य सुधाकरण की टीम को सुरेश सिंह मुंडा गुमला और बूढ़ा पहाड़ ले गया था।

मिलने लगी नक्सलियों की धमकी

दो लाख का इनामी नक्सली लोदरो लोहरा उर्फ सुभाष खूंटी जिला के अड़की थाना स्थित लुपुंगाहातू कोचांग टोला में ही ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। लोदरो लोहरा की पुलिस से काफी जान पहचान थी। इलाके में पुलिस को जब भी पोस्टमार्टम का काम पड़ता था तो लोदरो लोहरा का ही ट्रैक्टर ले जाया करता था। कुंदन पाहन ने 2009 में पुलिस के लिए काम करने से मना कर दिया। मारने की धमकी दी। इसके बाद 2010 में मोछू के दस्ते से जुड़ गया। 2013 में लोदरो को एरिया कमांडर बनाया गया। खूंटी, मुरहू, बीरबांकी, सोयको आदि क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी।

कोमा में पहुंचे Ranveer Singh, कुछ ऐसा हुआ हाल

झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

स्टूडेंट्स को लगा झटका, नहीं रद्द होंगी CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं

बड़ी खबर: झारखंड में पंचायत चुनाव को हरी झंडी

‘धोनी के संन्‍यास लेने तक सिर्फ कवर के रूप में मुझे इस्‍तेमाल किया गया’, क्रिकेटर ने लगाए गंभीर आरोप

LPG Price Hike: महंगा हो जाएगा खाना पकाना, दोगुनी होने वाली है रसोई गैस की कीमत; जानें कितनी बढ़ेगी कीमत

हर हफ्ते करें इन 6 चीजों का सेवन, तेजी से कम होगा वजन

फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

झारखंड में जारी हुआ येलो अलर्ट, आने वाले इन दो दिनों में होगी बारिश

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: राज्य और केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग पहुंचे झारखण्ड
Next Article झारखंड: विधानसभा में बुधवार को पेश होगा बजट

Related Posts

Headlines

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026
Headlines

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026
Headlines

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बरलंगा थाने में एसपी की दो टूक- फाइलों में न दबे केस, फरार वारंटियों को भेजें सलाखों के पीछे

September 19, 2026

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.