Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 06:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उप्र के 3.6 करोड़ राशन कार्डधारकों को जल्द मिलेगी डिजी लाॅकर की सुविधा
Headlines

उप्र के 3.6 करोड़ राशन कार्डधारकों को जल्द मिलेगी डिजी लाॅकर की सुविधा

April 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के राशन कार्डधारकों को बड़ी सुविधा देने जा रही है। राशन कार्ड धारकों को अब देश में कहीं भी राशन लेने में असुविधा नहीं होगी। कोटेदार भी राशन कार्ड में कमियों का बहाना बनाकर अब टालमटोल नहीं कर सकेंगे। राज्य सरकार प्रदेश के 3.6 करोड़ राशन कार्ड धारकों को जल्द ही डिजी लाकर उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसे अपनी 100 दिन के कार्ययोजना में शामिल किया है।

डिजी लाॅकर में राशन कार्ड रखने से लोगों को बड़ा लाभ यह होगा कि वन नेशन वन कार्ड योजना के तहत देश में कहीं भी राशन मिलने में आसानी होगी। राशन कार्ड के खोने, खराब होने या फटने का डर भी नहीं होगा। वहीं सरकारी सस्ते गल्ले पर दुकानदार राशन कार्ड में कमी का बहाना बनाकर राशन देने से इनकार नहीं कर सकेगा। इसके अलावा राशन लेने की जानकारी राशन कार्ड पर डिजिटली दर्ज हो सकेगी। प्रदेश में 3.6 करोड़ लोगों के राशन कार्ड के लिए डिजी लाॅकर उपलब्ध कराने के लिए सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

auto

डिजी लाॅकर एक नजर में
डिजी लाॅकर एक वर्चुअल लाकर होता है, इसमें जरूरी दस्तावेज जैसे कि पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें अकाउंट बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। इसमें कई तरह के सरकारी प्रमाण पत्र आदि भी स्टोर कर सकते हैं। दस्तावेज को लेकर लोगों को यात्रा करने में मुश्किल होती है। अगर दस्तावेज खो जाएं तो उसे दोबारा बनवाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डिजी लाॅकर की सुविधा का उपयोग कर अपने दस्तावेज को सुरक्षित किया जा सकता है और दस्तावेज लेकर यात्रा करने से भी बचा जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपांच दिनों की पैदल यात्रा कर दस हजार यात्रियों का जत्था कुलदेवी की पूजन के लिए पहुंचा देवीपाटन
Next Article कंप्यूटर में तकनीकी का प्रयोग कर आगे बढ़े छात्र :आयुक्त

Related Posts

Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.