Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 07:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पांच दिनों की पैदल यात्रा कर दस हजार यात्रियों का जत्था कुलदेवी की पूजन के लिए पहुंचा देवीपाटन
Headlines

पांच दिनों की पैदल यात्रा कर दस हजार यात्रियों का जत्था कुलदेवी की पूजन के लिए पहुंचा देवीपाटन

April 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बलरामपुर। नवरात्रि की अष्टमी को भुजवा समुदाय के तकरीबन दस हजार की संख्या में पैदल यात्रा ढोल- नगाड़े के साथ पारम्परिक ढंग से शक्ति पीठ देवीपाटन पहुंची। जहां स्थानीय भुजवा समुदाय के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन ने उन्हें दर्शन कराया। यात्रा के मंदिर पहुंचने के दौरान हरैया-तुलसीपुर सड़क पर यातायात रोक दिया गया था। यात्रा मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल लगाये गये।

हर वर्ष की भांति चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को आज बहराइच, बाराबंकी,सुल्तानपुर, अयोध्या जनपद से भुजवा समुदाय की पैदल यात्रा अपने कुलदेवी मां पाटेश्वरी जी के पूजन के लिए देवीपाटन पहुंची है। हजारों लोग अपने परिवार ,बच्चों के साथ देवीपाटन के सिरिया नाले पर परम्परागत ढंग से पहुंचे। यहां स्थानीय भुजवा समुदाय के लोगों ने यात्रा का स्वागत किया । सिरिया नाले से पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह के अगुवाई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा में आए सभी दर्शनार्थियों का मंदिर पर दर्शन-पूजन कराया गया।

auto

सदियों से चली आ रही है भुजवा समुदाय की यात्रा
समुदाय की अगुवाई कर रहे पुजारी शत्रुघ्न लाल गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा सदियों से चली आ रही है। कई पीढ़ियां गुजर गई हैं ,ऐसे ही यह यात्रा पैदल अपने कुल देवी की दर्शन पूजन के लिए चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को पहुंचती है। दर्शन पूजन के उपरांत नवमी को यहां से वापसी होती है।

5 दिनों तक पैदल चलने के उपरांत पहुंचते हैं देवीपाटन
पुजारी शत्रोहन लाल गुप्ता ने बताया कि इस धार्मिक यात्रा में बाराबंकी,सुल्तानपुर,अयोध्या,बहराइच के भुजवा समुदाय के लोग शामिल होते हैं। सभी लोग नवरात्रि के तीसरे दिन अपने-अपने जनपदों से पगडंडी व सड़क मार्गो से निकलते हैं । रास्ते में सभी लोग एकत्र होते हैं । पैदल चलते हुए अष्टमी के दिन देवीपाटन पहुंच कुलदेवी की दर्शन-पूजन करते हैं। यात्रा में चलने वाले लोग अपने परिवार बच्चों के साथ, भोजन के लिए लकड़ी व खाद्य सामग्री लेकर चलते हैं। बताया कि इस यात्रा में दस हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं।

देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि सदियों से यह यात्रा अपने कुलदेवी की पूजन के लिए नवरात्रि की अष्टमी को पहुंचती है। इनके रहने वाले स्थान पर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए समाज को आगे लायें : डा.रूपल अग्रवाल
Next Article उप्र के 3.6 करोड़ राशन कार्डधारकों को जल्द मिलेगी डिजी लाॅकर की सुविधा

Related Posts

Headlines

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026
Headlines

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026
Headlines

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एनकाउंटर के बाद डकैतों का सिंडिकेट बेनकाब, तीन राज्यों तक फैला था नेटवर्क

September 20, 2026

बाइक लिफ्टर्स पर कड़ा प्रहार, शराब माफिया के ठिकाने से भी मिलीं गाड़िया

September 20, 2026

छूटेगी रटने की आदत, जागेगा आत्मविश्वास… पाकुड़ के स्कूलों की सूरत बदलेगी ‘नव दिशा’

September 20, 2026

कमल भूषण मर्डर केस के मुख्य गवाह पर तान दी पिस्टल, ट्रिगर दबाया और फिर…

September 20, 2026

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.