Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 01:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तर प्रदेश में एक लाख किसानों को मिलेगा सोलर पम्प
Headlines

उत्तर प्रदेश में एक लाख किसानों को मिलेगा सोलर पम्प

April 24, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए लगातार बड़े प्रयास कर रही है। अपने दूसरे कार्यकाल में भी खेती-खलिहानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई अनूठी योजनाएं लेकर आई है। बिजली की खपत और खेती में लगात कम करने के लिए 200 करोड़ की लागत से अगले पांच सालों में प्रदेश में एक लाख सोलर पम्प स्थापित किया जाएगा। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार का लक्ष्य किसानों के जीवन में खुशहाली लाना और उनकी आय को बढ़ाना है। पिछले कार्यकाल में भी सरकार ने किसानों को खेती से संबंधित संसाधनों को उपलब्ध कराने के बड़े प्रयास किये। किसानों को खेती आधारित संयंत्र और सोलर पम्प भी बांटे गये। यूपी में योगी सरकार के प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। किसानों को सिंचाई के लिए संसाधन मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं दूर हो रही हैं। सरकार के प्रयासों से कई फसलों की उपज में भी रिकार्ड बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में भी खेती को और बेहतर करने की मुहिम छेड़ी है। इसके तहत एक लाख किसानों को केन्द्र सरकार की पीएम कुसुम योजना से सोलर पम्प दिया जाएगा।

auto

कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोलर पम्प मिलने से किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। उनके जीवन में खुशहाली आएगी। सिंचाई के लिए उनको बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सोलर पम्प लगाने से किसानों का डीजल बचेगा और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। खेती-बाड़ी की लागत में कमी आएगी। साथ में बिजली की खपत कम हो जाएगी।

सोलर पम्प लग जाने से सिंचाई के अतिरिक्त सौर उर्जा आधारित थ्रेसिंग और चारा कटाई आदि में भी किसानों को काफी आसानी होगी। सरकार ने इन सोलर पम्पों की स्थापना के साथ 60 प्रतिशत अनुदान और पूर्व की तरह 15 प्रतिशत टॉपअप अनुदान देने का भी फैसला लिया है। कृषि विभाग 100 दिनों में इस योजना के प्रस्ताव को मंत्रीपरिषद से अनुमोदन दिलाकर इसका क्रियान्वयन शुरू कराने की तैयारी कर रहा है। योगी सरकार किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतीन दिन लड़कियां और तीन दिन लड़के, तालिबान ने लागू किया ऑड-ईवन !
Next Article योगी सरकार के प्रयासों से रामपुर में बनकर तैयार हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर

Related Posts

Headlines

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026
Headlines

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026
Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लकड़मंदा नरसंहार के बाद उग्रवाद की दुनिया में खूंखार नाम बना था ब्रजेश, 10 लड़ाकों को मार कायम किया था दबदबा

September 20, 2026

TSPC के ‘सरदार’ का चैप्टर क्लोज, यूपी ATS ने भोरे-भोर किया एनकाउंटर

September 20, 2026

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.