Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » योगी सरकार के प्रयासों से रामपुर में बनकर तैयार हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर
Headlines

योगी सरकार के प्रयासों से रामपुर में बनकर तैयार हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर

April 24, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रयासों से रामपुर की ग्राम पंचायत पटवाई में भारत का पहला अमृत सरोवर बनकर तैयार चुका है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने में जुटी है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लिए गये संकल्पों में से 75 अमृत सरोवर की योजना के कार्य युद्ध स्तर पर करा रही है। इन प्रयासों की कड़ी में सबसे पहले रामपुर में गंदगी से पटे तालाब को कुछ ही हफ्तों में साफ करके उसका कायाकल्प किया गया है। यहां से कब्जे हटाए गये। अब यह तालाब रमणीक स्थल के रूप में ग्रामीण पर्यटन का बड़ा केन्द्र बन गया है।

योगी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत, जलशक्ति तथा कब्जा मुक्ति के आह्वान पर अमृत सरोवर बनाने के काम को रामपुर से शुरू किया है। उप्र शासन के एक अधिकारी ने बताया कि रामपुर में 75 तालाबों का चयन अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने के लिए किया गया। चयनित तालाबों में से विकास विकासखंड शाहबाद के ग्राम पंचायत पटवाई के तालाब का कार्य पूरा कराया गया। अब ग्राम पंचायत सिंगन खेड़ा में सबसे अधिक क्षेत्रफल (1.67 हेक्टेयर) वाले तालाब का काम भी शुरू हो चुका है। अगले तीन महीनों में कूड़े और गंदगी से पटे रहने वाला यह तालाब अमृत सरोवर के रूप में ग्रामीण पर्यटन का बढ़ा केन्द्र बन जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात में यूपी के रामपुर में यूपी सरकार की ओर से तैयार किये गये इस पहले अमृत सरोवर की तारीफ की। तालाब की सफाई में जुटने वाले गांव के लोगों को बधाई भी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आपके अपने शहर में 75 अमृत सरोवर होंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें साल में आजादी के अमृत महोत्सव में देश जिन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है, उनमें जल संरक्षण भी एक है। अमृत महोत्सव के दौरान देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। आप कल्पना कर सकते हैं कि कितना बड़ा अभियान है।

तीन माह में योगी सरकार ने रामपुर में तैयार किया भारत का पहला अमृत सरोवर

राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई 75 अमृत सरोवर की योजना से गांव के लोग, स्कूली बच्चे और स्वच्छता प्रहरी जुड़ रहे हैं। तालाबों की सफाई कर रहे हैं। राज्य सरकार तालाबों से कब्जों को हटवाने का काम भी तेजी से कर रही है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत पटवाई में बने भारत के पहले अमृत सरोवर का काम राज्य सरकार ने इस साल जनवरी माह से शुरू किया। मनरेगा कन्वर्जेंन्स, क्षेत्र पंचायत निधि और ग्राम पंचायत निधि से सरोवर की रिटेनिंग वॉल, चारदिवारी, इंटरलॉकिंग, फूडकोर्ट, स्टोनपिचिंग, पैडल वोट, ग्रीन एरिया, फव्वारे लगाए गये। यहां प्रकाश की भी व्यवस्था की गई। देखते ही देखते वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के साथ रमणीक स्थल के रूप में अब यह सरोवर अब विकसित हो चुका है। इस सरोवर के बन जाने से रामपुर के गांवों का भूजल स्तर भी सुधरेगा। साथ ही लोगों को नौकाविहार के साथ यहां की हरियाली का आनन्द लेने का मौका मिलेगा। सरोवर के विकास से ग्राम वासियों की आय के साधन सृजित होंगे और ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउत्तर प्रदेश में एक लाख किसानों को मिलेगा सोलर पम्प
Next Article मिथिला गौरव प्रतीक कंदर्पी मैथिली डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.