Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 01:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में बिजली की व्यवस्था पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 को पीएम लेंगे जायजा
रांची

झारखंड में बिजली की व्यवस्था पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 25 को पीएम लेंगे जायजा

May 23, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड की लचर बिजली व्यवस्था पर अब पीएमओ की नजर है। पतरातू में एनटीपीसी द्वारा बनाए जा रहे 4000 मेगावाट के पावर प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति और उसमें आ रही अड़चनों से अब खुद प्रधानमंत्री रु-ब-रु होंगे। प्रधानमंत्री 25 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये झारखंड के मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव सहित बिजली कंपनियों के अफसर से जायजा लेंगे। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा सचिव भी शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार पीएमओ हर हाल में 2024 के पहले पतरातू पावर प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू कराना चाहता है। इसको लेकर बिजली कंपनियों के अफसर रेस हैं। इसमें आ रही अड़चनों ल को भी दूर करने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ी अड़चन ट्रांसमिशन लाइन की है। पावर प्लांट से बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाना था। लेकिन ट्रांसमिशन लाइन का टेंडर रद्द कर फिर से नई शर्तों के साथ टेंडर करने की तैयारी चल रही है। इसका जवाब भी संचरण निगम को बताना होगा। वहीं, पावर प्लांट के लिए आबंटित बनहर्दी कोल ब्लॉक को लेकर भी अड़चन है। इसमें एकाउंट क्लीयर नहीं हो पाया है। कई डिस्प्यूट के मैटर अब भी चल ही रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पतरातू में चार हजार मेगावाट पावर प्लांट बनाने की योजना राज्य सरकार ने 2015 में बनायी। 2015 में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से एनटीपीसी के साथ समझौता किया गया था। योजना के तहत पहले चरण में 2400 मेगावाट का पावर प्लांट बनना था। दूसरे चरण में 1600 मेगावाट पावर प्लांट बनाया जाना था। पहले चरण का उत्पादन साल 2019 में शुरू होना था। लेकिन अब पहले चरण में 800 मेगावाट उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुलिस पेट्रोलिंग वाहन में अचानक लगी आग
Next Article पूजा सिंघल के करीबी अनिल झा के ठिकानों पर ईडी का छापा

Related Posts

Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.