Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 01:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मसूरी में आइटीबीपी के जवानों ने 500 पर्यटकों का रेस्क्यू किया
देश

मसूरी में आइटीबीपी के जवानों ने 500 पर्यटकों का रेस्क्यू किया

January 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी सहित प्रदेश के उच्च क्षेत्रों में शनिवार को साल की पहली बर्फबारी हुई। इससे सुआखोली मसूरी मार्ग पर जाम में फंसे 500 पर्यटकों को आइटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जबकि रविवार को निकली धूप से कड़ाके की ठंड और यातायात में से थोड़ी राहत मिली।

हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल आने से मौसम में ठंड बढ़ गयी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 6 से आठ जनवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सड़कों पर बर्फ से बढ़ी फिसलन यातायात के चुनौती बना हुआ है। मसूरी सहित अन्य स्थानों पर जवानों और स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात चलाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। फिर भी पर्यटकों को जाम से जूझना पड़ा।

Advertisement Advertisement

शनिवार देर रात बर्फबारी से सुआखोली मसूरी मार्ग बाधित होने से सैकड़ों लोग फंस गए। सड़कों पर जमी बर्फ से वाहन इतना फिसल गया कि मार्ग पर चलना खतरों से भरा रहा। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) के जवानों ने 500 से अधिक ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया। यहां फंसे जवानों को रेस्क्यू के साथ ही सड़क से जमे बर्फ को हटाने के लिए जवानों ने कड़ी मशक्त में जुटे हुए हैं।

पहाड़ों की रानी मसूरी सहित बारिश और बर्फबारी के मौसम की बदली रंगत के बीच बाद रविवार को देहरादून समेत काशीपुर, हल्द्वानी, रानीखेत, पंतनगर, चंपावत, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी धूप निकलने से स्थानीय लोगों व पर्यटकों को ठंड से राहत मिली। पहाड़ी क्षेत्रों मसूरी, धनोल्टी, सुरकंडा, चकराता समेत आसपास की ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी से राज्य में ठंड और गलन से लोगों को यातायात को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धनौल्टी मार्ग, कैम्पटी मार्ग सहित कई संपर्क मार्गों पर पर्यटक फंस गए हैं। रात को काफी मात्रा में पाला भी पड़ रहा है। इससे रास्ते में बर्फ पिघलने से फिसलन के साथ गलन भी बढ़ गई है। अभी भी कई जगह अभी बर्फ जमी हुई है।

रविवार को छुटृी के दिन होने के कारण भी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोगों का काफिला मसूरी की ओर चलने से मसूरी और आसपास में यातायात व्यवस्था चरमरा से पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई। शनिवार को मसूरी में भीड़ देखते हुए पुलिस ने कुठालगेट से आगे रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फबारी के चलते ठंड में भी इजाफा हो गया। मसूरी में बर्फबारी के पिछले सड़कों पर वाहन रपटने लगे। ऐसे में पुलिस को ट्रैफिक रोकना पड़ा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 6 जनवरी से 8 जनवरी तक फिर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। बताया कि 7 और 8 को मसूरी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में कोल्ड डे रहेगा, जबकि 9 जनवरी से मौसम में सुधार की नजर आ रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटीपीसी के सब जोनल कमांडर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार : झारखंड
Next Article अमेरिका-केन्या के सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.