Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 06:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका-केन्या के सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला
दुनिया

अमेरिका-केन्या के सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला

January 5, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नैरोबी (केन्या)। केन्या के तटीय लामू क्षेत्र में रविवार तड़के सैन्य अड्डे पर हुए हमले की जिम्मेदारी सोमालिया के अल-शबाब समूह के आतंकियों ने ली है। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस सैन्य अड्डे का इस्तेमाल अमेरिका और केन्या की सेनाएं करती रही हैं।

लामू के कमिश्नर इरुंगु मेकारिया ने कहा है कि हमले का माकूल जवाब दिया गया है। यह हमला कैंप सिम्बा सैन्य अड्डे पर किया गया। सुरक्षा अभियान जारी है। उधर, अल-शबाब ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। अल शबाब ने जारी बयान में कहा कि हरकत अल-शबाब अल मुजाहिदीन ने लामू काउंटी में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया है। उसके हमले में कई अमेरिकी और केन्याई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

auto

इससे पहले शनिवार देररात इराक में अमेरिकी दूतावास और एयरबेस पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया गया था। हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान ऐसी गुस्ताखी फिर करता है तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
लामू के कमिश्नर इरंगु मेकारिया ने कहा है कि अल-शबाब के हमले में अभी तक किसी की मौत या किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उधर, एक सैन्य सूत्र ने कहा है कि आतंकियों ने लामू में मंदा हवाई पट्टी पर भी हमला किया है। यह हवाई पट्टी सैन्य शिविर के बगल में है। इसका प्रयोग केन्या और अमेरिका सहित कई देशों के सैनिक करते हैं। आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की गई है।
एक अन्य सूत्र ने कहा है कि आतंकी हवाई पट्टी से बेस तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। अल-कायदा से जुड़े इस्लामिक विद्रोही समूह अल शबाब, यूएन समर्थित सोमालिया की सरकार को गिराने की फिराक में हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से खदेड़े जाने के बाद अल-शबाब यहां हमला करता रहता है। पहले भी यह संगठन केन्या पर हमला कर चुका है। इसके मद्देनजर केन्या ने हजारों सैनिकों को इससे लड़ने के लिए सोमालिया भेजा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमसूरी में आइटीबीपी के जवानों ने 500 पर्यटकों का रेस्क्यू किया
Next Article सीएए को लेकर राहुल और प्रियंका ने जनता को गुमराह कर करवाए दंगे : अमित शाह

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
Headlines

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026
Headlines

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.