Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएए को लेकर राहुल और प्रियंका ने जनता को गुमराह कर करवाए दंगे : अमित शाह
देश

सीएए को लेकर राहुल और प्रियंका ने जनता को गुमराह कर करवाए दंगे : अमित शाह

January 5, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दंगे भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए उनपर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।

शाह ने रविवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली में हुए प्रदर्शनों में जनता को गुमराह करने का काम किया गया। कांग्रेस पार्टी के राहुल बाबा और प्रियंका वाड्रा ने सीएए पर जनता को गुमराह कर दंगे और उपद्रव फैलाने का काम किया है। शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सीएए को लेकर भ्रम और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि 1984 में सिखों का नरसंहार हुआ । कांग्रेस की सरकारों ने दंगे में मारे गए लोगों के परिजनों की कोई परवाह नही की। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद हर पीड़ित को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया और जो दोषी थे उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम किया।

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि 20 कॉलेज बनाएंगे, ये कॉलेज कहां गए, पता नहीं। पांच हजार से से ज्यादा स्कूल बनाने का वादा किया था किंतु कहीं किसी स्कूल की नींव तक नहीं रखी। अब चुनावी बेला में केजरीवाल सरकार बड़े-बड़े होर्डिंग्स और विज्ञापनों से अपना चेहरा चमकाने का प्रयास कर रही है जबकि अपने कार्यों और वादों का ब्योरा नहीं दे पा रही।

शाह ने दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक सभी राजनीतिक दल अनधिकृत कॉलोनियों के साथ राजनीति करते रहे। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक ही झटके में सारी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर दिया। मोदी सरकार ने ईस्टर्न पेरिफेरल रोड, मेट्रो लाइन बिछाने समेत तमाम काम किए, किंतु केजरीवाल सरकार ने जनता को झांसा दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक-एक मतदाता से मिलें और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं।

भाजपा अध्यक्ष ने बड़ी जनसभाओं के आयोजन से ज्यादा नुक्कड़ सभाओं पर जोर देते हुए कहा कि चुनाव बड़ी सभाओं से नहीं लड़ना और जीतना है बल्कि एक-एक वार्ड, मोहल्ले में जाकर छोटी सभाओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच बनानी है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं इसकी शुरुआत करेंगे और मोहल्ला स्तर पर सभा, बैठकें कर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमेरिका-केन्या के सैन्य अड्डे पर आतंकी हमला
Next Article बुलियन कारोबारी परिवार हत्याकांड की गुत्थी उलझी, शौर्य ने भी तोड़ा दम

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.