WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
देवघर। चितरा थाना क्षेत्र स्थित सिकटिया डैम में नहाने के क्रम में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दो युवक नहाने के लिए डैम में गए थे। इस दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। युवकों की पहचान जरमुंडी के सहारा के रहने वाले उज्ज्वल कुमार और रजनीश कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक चितरा में चल रहे यज्ञ में शामिल होने आए हुए थे। इस दौरान गुरुवार की सुबह दोनों नहाने के लिए सिकटिया डैम पहुंचे और यह हादसा हो गया।

