Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 12:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुष्कर्म के दो आरोपितों को जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरा गंभीर
रांची

दुष्कर्म के दो आरोपितों को जिंदा जलाया, एक की मौत, दूसरा गंभीर

June 9, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Yellow crime scene do not cross barrier tape in front of defocused background. Horizontal composition with selective focus and copy space.
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। गुमला जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुआ अंबाटोली गांव में बुधवार की देर रात ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपित दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए एसडीपीओ और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपित युवकों ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित युवक पीड़ित के परिजनों के हत्थे चढ़ गए। परिजनों ने आरोपितों को जमकर पीटा और उन पर केरोसीन छिड़कर आग लगा दी। आनन-फानन में दोनों के परिजन गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गये, जहां से रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुनील उरांव के रूप में की गई है। दूसरे युवक की पहचान आशीष उरांव के रूप में की गयी है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।

 

बताया जाता है कि आरोपित और पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं। नाबालिग लड़की माता-पिता के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए भंडरा रिश्तेदार के घर गई थी। वहां से लौटने के दौरान बस नहीं मिल रही थी। पीड़िता के पिता ने मोटरसाइकिल से वसुआ आ रहे सुनील उरांव और आशीष उरांव को रास्ते में देखा तो बेटी को घर लेते जाने को कहा। दोनों युवकों ने लड़की को साथ बैठा लिया और बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घर पहुंचा दिया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सुनने के बाद आक्रोशित परिजन पोकटोली स्थित घर से आरोपित युवकों को मारपीट करते हुए अंबाटोली ले आए और केरोसीन छिड़कर दोनों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद युवकों के परिजन पहुंचे और आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल ले गए, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
Next Article राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान, इस दिन देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति

Related Posts

झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.