WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
लोहरदगा : लोहरदगा के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के गणेशपुर में अंधविश्वास में महिला की हत्या किए जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। बताया जाता है कि हत्या के बाद महिला का शव पहाड़ी के नीचे फेंक दिया गया है। हालांकि अब तक महिला का शव बरामद नहीं किया जा सका है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही है। पुलिस की अलग-अलग टीम जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से बेहद सतर्कता के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

