Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 10:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाराती वाहन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
Headlines

बाराती वाहन और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

July 7, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत नामुदाग गांव के पास बुधवार की देर रात बाराती वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई । वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मनिका निवासी रमेश कुमार यादव (20) और बरवाडीह निवासी नंदकिशोर राम (45) शामिल है। जबकि घायलों में विनोद राम और प्रिंस यादव शामिल है। दोनों घायलों को मनिका अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार बारात लेकर सवारी गाड़ी बरवाडीह थाना क्षेत्र के कुचिला गांव से मनिका थाना क्षेत्र के पल्हेया गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच नामुदाग गांव के पास बाराती वाहन अचानक असंतुलित हो गई और सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल को चपेट में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार रमेश यादव और बराती वाहन पर सवार नंदकिशोर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक नंदकिशोर राम का सिर पूरी तरह कट गया था ।जबकि मोटरसाइकिल सवार प्रिंस कुमार और बाराती विनोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई, वैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचायी, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया और उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को रेफर कर दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: झारखंड में अग्निवीर भर्ती की तिथि जारी
Next Article अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं ने किए रिकार्ड तोड़ आवेदन

Related Posts

Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Headlines

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
Headlines

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026

सम्राट कैबिनेट में 23 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन से… जानें

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.