Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 04:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं सहन कर पाया बेवफाई, ले ली जान, गिरफ्तार
रांची

नहीं सहन कर पाया बेवफाई, ले ली जान, गिरफ्तार

July 24, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

रांची। पुलिस ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन के क्वार्टर में महिला सिपाही सविता रानी हेंब्रम, वृद्ध मां और नाबालिग बेटी गीता हेंब्रम की हत्या का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सोनारी कागलनगर के रहने वाले एसएसपी के चालक कांस्टेबल रामचंद्र सिंह जामुदा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने पत्रकारों को बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। एसएसपी ने बताया कि उनके चालक आरक्षी रामचंद्र सिंह जामुदा ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। उसका महिला कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग था। किसी दूसरे से दोस्ती होने की बात पर गुस्से में आकर कांस्टेबल ने वारदात को अंजाम दिया।

एसएसपी ने बताया कि 21 जुलाई की रात गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित बंद फ्लैट से एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित महिला सिपाही, उसकी नाबालिग बेटी और बुजुर्ग मां का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी। एसएसपी ने बताया कि रामचंद्र सिंह जामुदा के साथ महिला सिपाही सविता से छह वर्षों से संंबंध। दोनों साथ में रहते भी थे। इधर, रामचंद्र सिंह जामुदा को शक हो गया था कि सविता का किसी अन्य युवक से भी संबंध है। वह सविता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल भी चेक करता था।

 

किसी दूसरे युवक के साथ सविता की दोस्ती उसे पसंद नहीं थी, जिसके कारण कांस्टेबल ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाया। उसी नियत से रामचंद्र जामुदा 19 की रात सविता की फ्लैट में गया, लेकिन उस रात सविता का दोस्त घर नहीं आया और इस बात पर सविता के साथ उसकी कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने लोहे की रॉड से सविता के सिर पर हमला कर दिया।

इधर, दूसरे कमरे में सो रही बेटी और सविता की बुजुर्ग मां आवाज सुनकर बाहर निकली और विरोध किया तो रामचंद्र जामुदा ने उनपर भी लोहे के रॉड से हमला कर दिया। लोहे की रॉड से लगातार प्रहार करने से सविता उसकी बेटी और मां की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद जामुदा फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर चला गया। एसएसपी ने बताया कि 20 जुलाई को रामचंद्र डयूटी पर आया था।

 

इधर, एसआईटी की टीम प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद दोनों मामले को लेकर अनुसंधान कर रही थी। प्रेम प्रसंग में रामचंद्र जामुदा का नाम सामने आया। उन्होंने बताया कि मामले में छह लोगों को पूछताछ में हिरासत में लिया गया था। 22 जुलाई को रामचंद्र जामुदा डयूटी पर नहीं आया, जिसके बाद पुलिस छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का रॉड और पहने हुए कपड़े बरामद किया गया। पूछताछ में रामचंद्र जामुदा ने अपना जुर्म कबूल किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचेकिंग अभियान पर निकले डीएसपी की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर
Next Article हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की प्रोफाइल फोटो लगाकर डेढ़ लाख की ठगी

Related Posts

Headlines

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आंसुओं के बीच फाइलों पर दस्तखत, एक साथ दिखा बेटे का दर्द और सीएम हेमंत का राजधर्म

October 10, 2026

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.