Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 05:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ 100 करोड़ के पार
Headlines

फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ 100 करोड़ के पार

January 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अजय देवगन की 100वीं फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के अगुवा तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन तानाजी मालुसरे के किरदार में हैं। वहीं फिल्म में काजोल उनकी पत्नी सावित्री मालुसरे के किरदार में और सैफ अली खान उदयभान राठौड़ की भूमिका में हैं। ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ‘तानाजी’ ने अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म ने अब तक कुल 107.68 की कमाई कर ली है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने ट्वीट किया-‘फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 15.10 करोड़, शनिवार को 20.57 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 26.26 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 13.75 करोड़ और पांचवें दिन मंगलवार को 15.28, बुधवार को 16 .72 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म के 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने के बाद अजय देवगन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया के लिए आभार जताया हैं। अजय ने ट्वीट किया-”तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ को मिल रहे प्रेम, समर्थन और प्रशंसा के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। धन्यवाद!’

Advertisement Advertisement

फिल्म के 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने के बाद निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट किया-‘सारे जहां में गूंज रही हैं #’तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ की आवाज!’ अजय देवगन की 100वीं फिल्म 100 +करोड़!

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने भी ट्विटर पर लिखा-‘यह लंबी यात्रा कई लोगों के मेहनत का परिणाम हैं और जब हम दर्शकों से अद्भुत प्रतिक्रिया प्राप्त करते हैं तो यह परिणाम बहुत अच्छा लगता हैं!’

10 जनवरी, 2020 को रिलीज हुई इस फिल्म में काजोल, अजय देवगन और सैफ अली खान के अलावा जगपति बाबू, पंकज त्रिपाठी और शरद केलकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वारियर’ को अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुठभेड़ में 11 पुलिसकर्मियों और 10 आतंकियों की मौत : अफगानिस्तान
Next Article रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया ‘मलंग’ का टाइटल ट्रैक ‘मलंग मलंग मलंग रहूं मैं’

Related Posts

Headlines

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026
Headlines

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026
Headlines

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

OTP और बैंक डिटेल्स बेचकर देशभर में ठगी, रामगढ़ में चार शातिर धराये

April 30, 2026

ICSE Result 2026 : 99% के साथ धनबाद की दो बेटियां झारखंड टॉपर

April 30, 2026

CISCE ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ओजस्वित ने 100% लाकर बनाया रिकॉर्ड

April 30, 2026

SIR पर सांसद विजय हांसदा का ऐलान- “एक भी जेनुइन वोटर का नाम नहीं कटने देंगे”

April 30, 2026

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.